Stock Market: निफ्टी ने रचा इतिहास, पहली बार पहुंचा 20000 के पार

Stock Market, Nifty ,share market

Stock Market Nifty 50, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी-50 ने सोमवार को दिग्गज शेयरों में जोरदार तेजी के दम पर 20,000 के आंकड़े तक पहुंचकर इतिहास रच दिया है। लगभग 3:15 बजे, निफ्टी-50 179 अंक से थोड़ा अधिक उछलकर 20,000 पर पहुंच गया।

बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार सातवें दिन बढ़त नजर आई। खबर लिखे जाने तक Nifty-50 187.10 अंकों की तेजी लेते हुए 20,007.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 36 सत्रों में निफ्टी ने ये रिकॉर्ड स्तर पाया है

Stock Market Nifty 50

सोमवार दोपहर 3.20 मिनट पर निफ्टी इंडेक्स अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया और 20,000 के स्तर के पार निकल गया। जुलाई 2023 के बाद निफ्टी का उच्चतम स्तर पर पहुंचने का ये नया रिकॉर्ड है। इससे पहले ये आंकड़ा 19,995 था।

आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 528 अंक की तेजी के साथ 67,127 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी और 2 में गिरावट देखने को मिली। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 180 अंकों के उछाल के साथ 20,000 के लेवल पर बंद हुआ है।

सप्ताह के पहले दिन अडाणी पोर्ट्स, अडाणी एंटरप्राइजेज, एक्सिस बैंक, अपोलो हॉस्पिटल, पावर ग्रिड और मारुति समेत निफ्टी-50 के 46 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं निफ्टी-50 के सिर्फ 4 शेयरों एनटी,ओएनजीसी, बजाज फाइनेंस और कोल इंडिया के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+