Stock Market: कल शेयर बाजार में 5 महीने की रिकॉर्ड गिरावट के बाद आज खुलते ही 500 अंकों का उछाल
मंगलवार को शेयर बाजार 5 महीने की रिकॉर्ड गिरावट के साथ बंद हुआ था, जिसके बाद आज बाजार खुलते ही 500 अंकों का उछाल देखने को मिला है।

Stock Market News Today: दो दिनों तक गिरावट के बाद बुधवार को शेयर बाजार में रौनकी लौटी है। सेंसेक्स हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन की शुरुआती में 500 अंकों तक चढ़ा, जबकि निफ्टी भी 17200 के पार पहुंच गया है। अमेरिकी शेयर मार्केट में तेजी का असर बुधवार को घरेलू बाजार पर भी दिख रहा है। मंगलवार को सेंसेक्स लगातार चौथे सत्र में 0.6% या 338 अंकों की गिरावट के साथ 5 महीने के निचले स्तर 57,900 पर बंद हुआ था।
अमेरिका में आई गिरावट के बाद आज घरेलू शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी जा रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक सेंसेक्स में 562 अंकों की तेजी है और यह 58462 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। वहीं निफ्टी 164 अंक मजबूत होकर 17207 के लेवल पर चल रहा है। आज सेंसेक्स 368 अंकों की मजबूत बढ़त के साथ 58268 के स्तर पर खुला।
Recommended Video
बुधवार को शुरुआती कारोबार में अडानी ग्रुप के स्टॉक्स में तेजी देखने को मिल रही है। अडानी एंटरप्राइजेज 2.78 फीसद ऊपर था। जबकि अडानी ग्रीन, अडानी पोर्ट और अडानी विल्मर में भी तेजी थी।
एक दिन पहले कैसा था बाजार
मंगलवार को सेंसेक्स 337.66 अंक यानी कि 0.58% नीचे 57,900.19 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 258.60 अंक यानी कि 1.49% की गिरावट के साथ 17,154.30 के स्तर पर बंद हुआ था। बता दें अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक के बंद होने के बाद यूएस शेयर बाजारों में पिछले 5 दिन से चल रही गिरावट अब थम चुकी है, जिसका असर एशियाई बाजारों में भी देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications