महज 888 रुपए में करें हवाई यात्रा, यहां से बुक करें टिकट
नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन शुरू होते ही एक जहां एक ओर ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों ने धमाकेदार ऑफर निकाले हैं, वहीं दूसरी ओर विमानन कंपनी स्पाइसजेट भी अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है।

स्पाइसजेट की इस नई स्कीम के तहत सिर्फ 888 रुपए में भी आप हवाई यात्रा का मजा ले सकते हैं। जहां एक ओर घरेलू उड़ानों के लिए कंपनी ने 888 रुपए का ऑफर निकाला है, वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए कंपनी की तरफ से 3,699 रुपए का ऑफर दिया जा रहा है।
यह ऑफर मंगलवार को लॉन्च किया गया है। इस ऑफर के तहत बेंगलुरु-कोच्चि, दिल्ली-देहरादून, चेन्नई-बेंगलुरु जैसे रूट पर आप महज 888 रुपए में हवाई यात्रा कर सकते हैं।
आपको बता दें कि कंपनी के इस ऑफर में सभी टैक्स भी शामिल हैं। यह ऑफर सिर्फ एक तरफ से उड़ान भरने के लिए है। कंपनी ने यह ऑफर 4 दिन के लिए निकाला है।
यह ऑफर 4 अक्टूबर 2016 को शुरू हुआ है, जो 7 अक्टूबर 2016 तक चलेगा। इस ऑफर के तहत आप 8 नवंबर 2016 से 13 अप्रैल 2017 के बीच यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।
इस ऑफर का लाभ स्पाइसजेट की वेबसाइट (spicejet.com), ऑनलाइन ट्रेवल पोर्टल, स्पाइसजेट के मोबाइल एप्लिकेशन या फिर किसी ट्रेवल एजेंट से टिकट बुक करवाकर उठाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications