Sovereign Gold Bond: बाजार में सोना 50000 रु के पार, सरकार दे रही है सस्ता गोल्ड खरीदने का मौका, ऑनलाइन खरीद
Sovereign Gold Bond: बाजार में सोना 50000 रु के पार, सरकार दे रही है सस्ता गोल्ड खरीदने का मौका, ऑनलाइन खरीदने पर डिस्काउंट
नई दिल्ली। सोने की कीमत सर्राफा बाजार में 50 हजार रुपए के पार हो चुकी है। जहां सोने का भाव आसमान छू रहा है तो वहीं केंद्र सरकार आपको सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है। सोमवार, 28 फरवरी 2022 से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 की दसवीं सीरीज शुरू हो रही है। यानी आपके पास 28 फरवरी से सस्ता सोना खरीदने का मोका है, हालांकि आपके पास ये मौका 4 मार्च कर की है।

सस्ता सोना खरीदने का मौका
केंद्र सरकार की डिजिटल गोल्ड की स्कीम सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की दसवीं सीरिज 28 फरवरी से शुरू हो रही है। आप इस स्कीम के तहत बाजार से कम कीमत पर गोल्ड खरीद सकते हैं। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड आरबीआई सरकार की ओर से जारी करता है। इस सीरीज में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का इश्यू प्राइस 5109 रुपए प्रति ग्राम रखी गई है। वहीं अगर आप इसे ऑनलाइन खरीदते हैं तो आपको प्रति ग्राम पर 50 रुपए की अतिरिक्त छूट मिलती है। यानी आपको 5059 रुपए प्रति ग्राम का मूल्य चुकाना होगा।

कहां से और कब तक खरीद सकते हैं गोल्ड बॉन्ड
अगर आप गोल्ड बॉन्ड में निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास 4 मार्च 2022 तक का मौका है। आप गोल्ड बॉन्ड सभी बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, बड़े पोस्ट ऑफिस, मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों, एनएसई , बीएसई से खरीद सकते हैं। याद रखें कि पेमेंट बैंक और फाइनेंस बैंकों से इसकी बिक्री नहीं की जाती है।

निवेश के लिए जरूरी बातें
आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 4 किग्रा गोल्ड खरीद सकते हैं। जबकि न्यूनतम एक ग्राम का निवेश कर सकते हैं। वहीं अगर कोई संस्था या ट्रस्ट इसमें निवेश करती है तो वो अधिकतम 20 किलोग्राम तक खरीद सकती है। अगर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की खासियत के बारे में बताए तो आपको सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के निवेश पर बाजार से कम कीमत पर सोना खरीदने का मौका मिलती है। इसके साथ ही आपको गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने पर 2.5 फीसदी के दर से ब्याज भी मिलता है। इसके साथ ही आपको टैक्स में छूट मिलती है। आप इस बॉन्ड को 8 साल के बाद विड्रॉल कर सकते हैं। वहीं आपको 5 साल के बाद इसे प्रीमैच्योर विड्रॉल करने की सुविधा मिलती है।
Ukraine-Russia War: यूक्रेन-रूस की लड़ाई से फीका पड़ेगा आपकी थाली का स्वाद, जानिए कैसे?












Click it and Unblock the Notifications