Good News: सिर्फ 1 घंटे में तैयार हो जाएगा आपका ड्राइविंग लाइसेंस

नई दिल्ली। डाइविंग लाइसेंस को लेकर दिल्ली की आम आदमी पार्टी बड़ा बदलाव करने जा रही है। केजरीवाल सरकार ने इसके लिए ब्लू प्रिंट भी तैयार कर लिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस बदलाव को लागू कर दिया जाएगा। इस ब्लू प्रिंट को लागू होने के बाद आपको ड्राइविंग लाइसेंस के लिए इंतजार नहीं करना होगा हल्कि सिर्फ एक घंटे के भीतर आपका ड्राइविंग लाइसेंस बनकर आपके हाथ में होगा।

 1 घंटे में तैयार होगा आपका DL

1 घंटे में तैयार होगा आपका DL

दिल्ली सरकार आरटीओ ऑफिस में लर्निंग लाइसेंस बनवाने वालों की बढ़ती भीड़ को देखकर लाइसेंस बनाने के लिए नया ब्लू प्रिंट तैयार कर रही है। इस ब्लू प्रिंट की मदद से सिर्फ 1 घंटे के भीतर नया लाइसेंस तैयार होकर आपके हाथों में मिल जाएगा। नई व्यवस्था में एमएलओ ऑफिस में जल्द ही टोकन सिस्टम लागू किया जाएगा। जहां लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आपको टोकन लेना होगा, जिसके बाद आपको एक टच स्क्रीन पर टेस्ट होगा। एटीएम जैसी मशीन पर आपको ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट देना होगा। इस टेस्ट को पास करने के बाद आपको DL मिल जाएगी।

 क्यों होती है देरी

क्यों होती है देरी

वर्तमान में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों को कंप्यूटर पर 10 मिनट का टेस्ट देना होता है, लेकिन कई आवेदक ऐसे होते हैं, जिन्हें कंप्यूटर चलाना नहीं आता। इसी परेशानी को दूर करने के लिए इस बार टचस्क्रीन कियोस्क पर टेस्ट लेने की तैयारी की गई है।

 4 भाषाओं में होगा टेस्ट

4 भाषाओं में होगा टेस्ट

लर्निंग लाइसेंस के लिए अब तक हिंदी या अंग्रेजी में टेस्ट होते थे, लेकिन अब नए नियम के मुताबिक पंजाबी और उर्दू भाषा में भी सवाल आएंगे। इस टचस्क्रीन टेस्ट में आपको फौरन ही अपने टेस्ट का जवाब भी मिल जाएगा। टेस्ट पास करने के 1 घंटे के भीतर आपको DL मिल जाएगा।वहीं वर्तमान में इसमें 2 से 3 दिन का वक्त लग जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+