PICS: किसी को भी लुभा सकती हैं दुनिया की ये बेहतरीन कारें...जानें, इनकी खूबियां...

कुछ बेहतरीन कारें...अगर आप भी इन कारों को एक बार देखेंगे तो इससे नजरें नहीं चुरा पाएंगे और इनकी खूबियां तो किसी को भी आकर्षित कर लें...

नई दिल्ली। कार जिक्र हो तो शायद ही कोई शख्स होगा जो खुद को इससे अलग रख सकेगा। दुनियाभर में कारों को लेकर लोगों में अलग-अलग तरह का क्रेज देखने को मिलता है। कोई कार के लुक्स को पसंद करता है तो कोई इसकी एवरेज की जानकारी चाहता है। कार को लेकर चाहे इन लोगों के चाहने की वजहें कोई भी हों लेकिन उनकी नजरें हमेशा नई और बेहतरीन कारों की तलाश में लगी ही रहती हैं। दुनिया की ऐसी ही कुछ बेहतरीन कारों का प्रदर्शन अमेरिका के न्यूयॉर्क ऑटो-शो में किया गया।

न्यूयॉर्क ऑटो-शो में किया गया इन कारों का प्रदर्शन

इस ऑटो-शो में जिन कारों का प्रदर्शन हुआ उसे महज अमेरिकियों ने ही पसंद नहीं किया बल्कि इन कारों का जलवा दूसरे देशों में भी जमकर छाया। अगर आप भी इन कारों को एक बार देखेंगे तो इससे नजरें नहीं चुरा पाएंगे और इनकी खूबियां तो किसी को भी आकर्षित कर लें...

पोर्श 911 जीटी3

पोर्श 911 जीटी3

अगर आप मैन्युअली ट्रांसमिशंस को पसंद करते हैं तो आप पोर्श 911 जीटी3 को जरूर पसंद करेंगे। ये कार इस क्लास के लिए बेहद शानदार है। इसका लुक्स तो खास है ही पोर्श 911 जीटी3 में टर्बोचार्ज्ड के बजाय नेचुरल एस्पायरेशन को बरकरार रखता है। इसमें 4.0 लीटर फ्लैट-6 इंजन से 500 हॉर्सपॉवर और 339 एलबी-फीट टॉर्क उत्पन्न करता है।

डिमॉन

डिमॉन

ये कार दुनिया की बहुप्रतीक्षित कारों में से एक है। लाल रंग में डॉज डिमॉन का अंदाज और इसकी खूबियां किसी को भी अपना दीवाना बना दे। इस कार की खूबियों पर गौर करें तो इसमें 840 हॉर्स पॉवर का इंजन लगा है, जो इस कार की मजबूती और स्पीड को कई गुना बढ़ा देती है। ये कार महज 2.3 सेकेंड में 0 से 60 किमी/घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।

टोयोटा की कॉन्सेप्ट कार

टोयोटा की कॉन्सेप्ट कार

कार प्रेमियों में अपनी धाक जमाने के लिए टोयोटा ने भी शानदार कॉन्सेप्ट कार पेश की है। इसे न्यूयॉर्क ऑटो-शो में लॉन्च किया गया। खास तौर से ये कार शहरी लोगों को काफी आकर्षित करेगी। इसका फायदा उन्हें ज्यादा मिलेगा जिन्हें वीकइंड पर ड्राइविंग या फिर बाइकिंग का बहुत शौक है।

निसान की खास एसयूवी

निसान की खास एसयूवी

स्टार वार्स के चाहने वालों के लिए ये सपना सच करने जैसा मौका है। वो मिलेनियम फॉलकॉन के मालिक बन सकते हैं। निसान ने बिल्कुल वैसी ही लिमिटेड एडिशन कार लॉन्च की है। निसान की 201 रॉग एसयूवी (201 Rouge SUV) को बिल्कुल स्टार वार्स फिल्म में दिखाई गई कार की तर्ज पर तैयार किया गया है। इसमें खास बात ये है कि कंपनी की ओर से खास कलेक्टिबल डेथ ट्रूपर हेल्मेट भी इसके साथ दिया जा रहा है।

लिंकन

लिंकन

ये है लिंकइन, जिसका कॉन्सेप्ट पिछले साल के न्यूयॉर्क ऑटो-शो में पेश किया गया था, अब ये गाड़ी सबके सामने आ चुकी है। इसकी खूबसूरती किसी को भी आकर्षित कर सकती है। बड़ी गाड़ियों के सेगमेंट ये काफी अलग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+