Silver Rate: न्यू ईयर से पहले चांदी 31,000 हुई सस्ती, जल्दी कर लें खरीदारी, आपके शहर में क्या है सिल्वर रेट
Silver Rate 30 December 2025: नए साल से ठीक पहले चांदी के बाजार में जबरदस्त भूचाल आ गया है। बीते कुछ दिनों में रिकॉर्ड ऊंचाई छूने वाली चांदी अचानक क्रैश हो गई है। मंगलवार 30 दिसंबर 2025 को चांदी की कीमतों में ऐसी गिरावट देखने को मिली, जिसने निवेशकों और खरीदारों दोनों को चौंका दिया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी करीब 8 फीसदी या लगभग 31,000 रुपये प्रति किलो तक टूट गई। एक समय चांदी ने 2,54,174 रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था, लेकिन वहां टिक नहीं पाई और फिसलकर 2,22,504 रुपये प्रति किलो तक आ गई।

सर्राफा बाजार में भी यही ट्रेंड देखने को मिला। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, दिल्ली में चांदी हाल ही में 2,40,000 रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंची थी। हालांकि अब इसमें नरमी आई है और मंगलवार सुबह IBJA रेट के मुताबिक चांदी घटकर 2,35,440 रुपये प्रति किलो पर आ गई। वहीं गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक कुछ शहरों में रिटेल लेवल पर चांदी की कीमतें अब भी 2,57,900 रुपये प्रति किलो तक कोट की जा रही हैं।
Silver Rate City Wise India: देश के बड़े शहरों में चांदी का भाव (30 दिसंबर 2025)
🔹 चेन्नई
10 ग्राम: ₹2,580
100 ग्राम: ₹25,800
1 किलो: ₹2,58,000
🔹 मुंबई
10 ग्राम: ₹2,400
100 ग्राम: ₹24,000
1 किलो: ₹2,40,000
🔹 दिल्ली
10 ग्राम: ₹2,400
100 ग्राम: ₹24,000
1 किलो: ₹2,40,000
🔹 कोलकाता
10 ग्राम: ₹2,400
100 ग्राम: ₹24,000
1 किलो: ₹2,40,000
🔹 बेंगलुरु
10 ग्राम: ₹2,400
100 ग्राम: ₹24,000
1 किलो: ₹2,40,000
🔹 हैदराबाद
10 ग्राम: ₹2,580
100 ग्राम: ₹25,800
1 किलो: ₹2,58,000
🔹 तिरुवनंतपुरम
10 ग्राम: ₹2,580
100 ग्राम: ₹25,800
1 किलो: ₹2,58,000
🔹 पुणे
10 ग्राम: ₹2,400
100 ग्राम: ₹24,000
1 किलो: ₹2,40,000
🔹 वडोदरा
10 ग्राम: ₹2,400
100 ग्राम: ₹24,000
1 किलो: ₹2,40,000
क्यों हुई चांदी में गिरावट? क्या कहते हैं एक्सपर्ट
एक्सपर्ट्स का कहना है कि चांदी में यह गिरावट सिर्फ मुनाफावसूली का नतीजा नहीं है। जियोपॉलिटिकल तनाव कम होने के संकेत, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी, टेक्निकल फैक्टर्स और एक्सचेंज पर मार्जिन बढ़ने जैसे कारणों ने मिलकर कीमतों पर दबाव बनाया है। कुछ विशेषज्ञ तो यहां तक मान रहे हैं कि अगर हालात ऐसे ही रहे, तो आने वाले समय में चांदी में 60 फीसदी तक की बड़ी गिरावट भी देखने को मिल सकती है।
पिछले 14 दिनों में चांदी का उतार-चढ़ाव
अगर पिछले दो हफ्तों पर नजर डालें, तो चांदी के दाम रोलर-कोस्टर की तरह चले हैं। 16 दिसंबर को चांदी 2,20,100 रुपये प्रति किलो थी, जो 29 दिसंबर तक बढ़कर 2,67,900 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। इसके बाद अचानक तेज गिरावट देखने को मिली और कीमतें नीचे आ गईं।
कुल मिलाकर, न्यू ईयर से पहले चांदी की कीमतों में आई यह बड़ी गिरावट उन लोगों के लिए मौका बन सकती है, जो लंबे समय से खरीदारी का सही समय तलाश रहे थे। हालांकि, निवेश से पहले बाजार की चाल और एक्सपर्ट्स की राय पर नजर रखना जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications