शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 401, निफ्टी 125 अंक लुढ़के

नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्‍स और निफ्टी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कारोबार के दौरान सेंसेक्‍स 401 अंक से अधिक टूटकर 36,162.70 पर पहुंच गया है। निफ्टी भी 125 अंक तक गिरकर 10,715 के स्तर पर है। निफ्टी करीब 4 हफ्ते के निचले स्‍तर पर है। बुधवार को भी बाजार में गिरावट का दौर रहा था। बुधवार को सेंसेक्स 36,481.09 के स्तर पर तो 10,817.60 के स्तर पर बंद हुआ था। गुरुवार को भी बाजार खुलने के बाद लगातार गिरावट का ही दौर है।

share market sensex nifty 19 sep

बाजार में गिरावट की वजह अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेड रिजर्व के ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वॉइंट की कटौती को माना जा रहा है। यूएस फेड की ब्याज दरों में कटौती के फैसले से मंदी के संकेत मिले हैं। इससे निवेशकों में एक डर का माहौल बन गया है।

इससे पहले सऊदी अरब में तेल के कुंओं पर ड्रोन हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की वजह है। इससे घरेलू बाजार भी इसके प्रभाव से अछूते नहीं हैं। सऊदी अरब में अरामको के प्लांट पर ड्रोन हमले और इससे वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, रुपए में भारी गिरावट का असर बाजार पर दिख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+