अडानी ग्रुप के शेयरों ने दिखाया दम, शेयर बाजार में फिर लौटी रौनक

जिस तरह से मौजूदा वित्त वर्ष के कमजोर तीसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े आए उसके बाद भी बाजार में रौनक देखने को मिली है। इसकी बड़ी वजह अडानी कंपनियों के शेयर में जबरदस्त उछाल रही है।

share market

शेयर बाजार में आज अच्छी शुरुआत देखने को मिली है। जिस तरह से मौजूदा वित्त वर्ष के कमजोर तीसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े आए उसके बाद भी बाजार में रौनक देखने को मिली है। इसकी बड़ी वजह अडानी कंपनियों के शेयर में जबरदस्त उछाल रही है। सेंसेक्स में 247.83 अंक की बढ़त देखने को मिली और सुबह 9.31 बजे यह 59209.95 अंक पर ट्रेड कर रहा था, जबकि निफ्टी की बात करें तो 63.65 अंकों के साथ 117367.60 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इसके बाद भी बाजार में बढ़त का सिलसिला जारी है।

तमाम उतार-चढ़ाव के बाद बाजार में आज अच्छी बढ़त देखने को मिली। पिछले आठ सेशन से बाजार में गिरावट देखने को मिल रही थी, जोकि पिछले चार साल में लगातार 8 सेशन की यह सबसे बड़ी गिरावट है। अडानी स्टॉक की बात करें तो मेटल स्टॉक ने बाजार को बढ़त हासिल करने में अहम भूमिका निभाई। निफ्टी मेटल इंडेक्स में 2.8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली, जबकि निफ्टी आईटी और निफ्टी ऑटो में भी उछाल देखने को मिला। सभी सेक्टर के इंडाइस हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे।

घरेलू बाजार के लिए एक और बड़ी राहत यह थी कि बाजार ने अडानी ग्रुप के शेयर की बढ़त की वजह से यह उछाल दिखाया है। अडानी इंटरप्राइजेज की बात करें तो इसमे 7 फीसदी का उछाल देखे को मिला। सुबह 9.43 बजे यह शेयर 5.42 के उछाल के साथ ट्रेड कर रहा था। अडानी पोर्ट के शेयर में भी उछाल देखने को मिला, इसमे 1.6 फीसदी की बढ़त हुई। अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी विलमर, अडानी टोटल गैस, अडानी पॉवर 5 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे। इन शेयर ने अपने अपर सर्किट को छू लिया। जिसकी वजह से शेयर बाजार में अच्छी बढ़त दिखी और बाजार के मूड में बदलाव देखने को मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+