शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 242.28, निफ्टी 72.80 अंक लुढ़का
नई दिल्ली। सेंसेक्स और निफ्टी में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को सेंसेक्स 242.28 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 37626.95 अंक पर पहुंच गया। जबकि निफ्टी 72.80 अंकों के साथ 11356.70 अंको पर पहुंच गया। वैश्विक बाजार में गिरावट का असर भारत के बाजार पर भी देखने को मिला। यही नहीं रुपए में भी डॉलर के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है। सबसे अधिक जिन शेयर को नुकसान हुआ उसमे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, हिंडालको हैं, जिनके शेयर में 1.71-3.31 अंकों की गिरावट देखने को मिली है।

निफ्टी में लिस्टेड 12 में से 11 बैंकों के शेयर में गिरावट देखने को मिली है। एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंकों के शेयर में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दूसरी तरफ एशियन शेयर मार्केट में भी भारी गिरावट देखने को मिली है, जबकि यूरो पिछले एक साल के अपने निचले स्तर पर चला गया है। कमोडिटी बाजार की बात करें तो गोल्ड को कुछ हद तक राहत मिली है और यह 1208.21 यूएस डॉलर प्रति आउंस है।












Click it and Unblock the Notifications