टूटने के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल से निवेशकों के चेहरे खिले

मुंबई, 14 सितंबर। शेयर बाजार में लगातार बढ़त का सिलसिला जारी है। सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड उच्च स्तरों पर ट्रेड कर रहे हैं। सेंसेक्स की बात करें तो यह 58400 के आंकड़े को पार कर चुका है जबकि निफ्टी 17400 के आंकड़े को पार कर दिया है। एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, डॉक्टर रेड्डी, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा,रिलायंस जबरदस्त बढ़ोतरी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। वहीं अल्ट्रा टेक सीमेंट, पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, इंफोसिस, भारती एयरटेल के शेयर कमजोर हैं। बैंक निफ्टी आधी फीसदी ऊपर 36718 अंक पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी मीडिया में भी 6 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

market

इससे पहले 13 सितंबर को बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुझान का असर साफ तौर पर बाजार प देखने को मिला था। सेंसेक्स सोमवा को 58200अंक पर बंद हुआ था तो। सेंसेक्स में 127 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं निफ्टी की बात करें तो 13.95 अंकों की गिरावट के साथ 17355.30 अंक पर बंद हुआ था। रिलायंस इंडस्ट्रीज पर बिकवाली के चलते काफी दबाव देखने को मिला था, लेकिन आज रिलायंस ने अच्छी रिकवरी की है।

जिस तरह से शेयर बाजार रिकॉर्ड हाई पर है उसे देखते हुए निवेशकों के मन में यह सवाल जरूर उठ रहा है कि क्या ऐसे में बाजार में निवेश करना चाहिए। जीसीएल सिक्योरिटीज उपाध्यक्ष रवि सिंघल का कहना है बाजार में पीई लेवल काफी मायने रखता है और यह पांच साल के रिकॉर्ड स्तर पर है। बाजार उम्मीद पर आगे जा रहा है। ऐसे में जो लोग 3-5 साल के लिए निवेश कर रहे हैं उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। निवेशकों को उन्हीं शेयर में निवेश करना चाहिए जो फंडामेंटली मजबूत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+