शेयर बाजार हुआ क्रैश, सेंसेक्स 1100 अंक गिरा, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा

नई दिल्ली, 29 अगस्त। शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़त देखने को मिल रही थी। सेंसेक्स 60 हजार के अंक तक पहुंच गया था। लेकिन आज शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बाजार में 991 अंकों की गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 57367.47 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी की बात करें तो निफ्टी भी बड़ी गिरावट के साथ 17188 अंक पर खुला। बाजार खुलने के बाद लगातार गिरावट का दौर जारी है। सेंसेक्स 1100 अंको तक टूट गया जबकि निफ्टी 2 फीसदी तक नीचे आ गया। रिलायंस इंडिया के शेयर में 2 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली।

market

निफ्टी फिफ्टी की बात करें तो यह 17200 के भी नीचे चला गया। वैश्विक बाजार में गिरावट का सीधा असर आज भारत के बाजार पर देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स में 1210.62 अंक तक की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी में 361.50 अंक तक की गिरावट देखने को मिला। निफ्टी के टॉप 30 शेयर आज लाल निशान के साथ खुले। टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल, टीसीएस, विप्रो, बजाज फिनसर्व सबसे बड़े लूजर साबित हुए। वहीं निफ्टी के शेयर की बात करें तो टेक महिंद्रा, एचसीएल, टीसीएस, विप्रो सबसे बड़े लूजर हैं। निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 में भी 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। तकरीबन सभी सेक्टर, आईटी, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रिएलिटी आज लाल निशान पर हैं।

वहीं बाजार में गिरावट का असर रुपए पर भी देखने को मिल रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 80 रुपए के भी नीचे चला गया। अमेरिका के फेडरल बैंक की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी का असर भारतीय रुपए पर देखने को मिल रहा है। रुपया अपने सबसे निचले स्तर 80.11 पर पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को रुपया 79.87 तक पहुंच गया था। पिछले महीने रूपया अपने सबसे निचले स्तर 80.06 अंक तक पहुंच गया था। रुपए के मुकाबले अमेरिकी डॉलर इस साल 7 फीसदी ऊपर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+