मंदी की आहट से शेयर बाजार क्रैश, 52 हफ्ते से निचले स्तर पर सेंसेक्स, निवेशकों के 5 लाख करोड़ स्वाहा

Share Market: मंदी की आहट से शेयर बाजार क्रैश, 52 हफ्ते से निचले स्तर पर सेंसेक्स, निवेशकों के 5 लाख करोड़ स्वाहा

नई दिल्ली। शेयर बाजार में हाहाकार मचा है। अमेरिकी फेड रिजर्व द्वारा ब्याज बढ़ोतरी के फैसले के बाद सेंसेक्स धड़ाम हो गया। मंदी की आशंका के चलते भारती बाजार ने कुछ दी देर में शुरुआती तेजी खो दी और सेंसेक्स 1045.60 अंक तक नीचे लुढ़क गई। शेयर बाजार में आई इस गिरावट के कारण निवेशकों के 5 लाख करोड़ स्वाहा हो गए।

Recommended Video

    Share Market Crash: Recession की आहट से Investors में हाहाकार | Stock Market | वनइंडिया हिंदी |*News
     Share Market Crash: Sensex Down 1000 point, sensex reached 52 lowest level, investors lost 5 lakh crore

    सेंसेक्स 1045.60 अंक गिरकर 51495.79 अंक पर बंद हुआ तो वहीं निफ्टी 333.1 अंक की गिरावट के साथ 15360.60 अंक पर बंद हुआ। इस गिरावट के बाद निफ्टी 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिकी फेडरव रिजर्व के फैसले को लेकर जो आशंका जताई जा रही थी, वो सच साबित हुआ और गुरिवार दोपहर तक बाजार पर भारी बिकवाली हावी हो गया। शेयर बाजार 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया।

    जहां गुरुवार को बाजार हरे निशान के साथ खुला तो वहीं मंदी की आशंकाओं के बीच ब‍िकवाली हावी रहा और अधिकांश शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए। आपको बता दें कि फेडरल रिजर्व से जैसी उम्‍मीद की जा रही थी, वैसा ही हुआ और बढ़ती महंगाई और बढ़ती मुद्रास्फीति से न‍िपटने के फेड रिजर्व ने बड़ा फैसला लेते हुए ब्याज में बढ़ोतरी का फैसला किया। फेडरल की तरफ से ब्‍याज दर में 0.75 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की गई, जिसके बाद अमेरिका में ब्‍याज दरें बढ़कर 1.75 फीसदी हो गई और इस ब्याज बढ़ोतरी का असर भारतीय बाजार पर देखने को मिला।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+