आज शेयर बाजार में क्यों मचा हाहाकार? IT शेयरों ने डुबोई निवेशकों की लुटिया, सेंसेक्स 800 अंक तक फिसला
भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन किसी बड़े झटके से कम नहीं रहा। सेंसेक्स (Sensex) में करीब 800 अंकों की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसका मुख्य कारण आईटी (IT) सेक्टर में मची भगदड़ रही। बाजार खुलते ही Nifty IT Index 3% से ज्यादा टूट गया, जिससे निवेशकों (Investors) के बीच डर का माहौल पैदा हो गया। दिग्गज तकनीकी कंपनियों (Tech Companies) के शेयरों में एक साथ आई इस भारी गिरावट ने पूरे मार्केट को लाल निशान में धकेल दिया है। आइए जानतें हैं बाजार में आए इस अचानक संकट की असली वजह क्या है।
बाजार में बिकवाली का दबाव इतना ज्यादा था कि आईटी सेक्टर की बड़ी-बड़ी कंपनियां धराशायी हो गईं। Infosys (इंफोसिस), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, (Tata Consultancy Services, HCLTech, टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और विप्रो (Wipro) जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिखे।
इसके अलावा कोफोर्ज (Coforge), परसिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems) और एम्फैसिस (Mphasis) जैसे शेयरों की भी बाजार में जमकर धुनाई हुई।

आफत की असली वजह: AI का बढ़ता खौफ
इस महा-गिरावट के पीछे सबसे बड़ा ट्रिगर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को माना जा रहा है। हाल ही में अमेरिकी AI फर्म एन्थ्रोपिक (Anthropic) ने ऐसे ताकतवर टूल्स लॉन्च किए हैं जो कोडिंग, डॉक्यूमेंटेशन और डेटा प्रोसेसिंग जैसे कामों को ऑटोमैटिक (Automate) कर सकते हैं। बाजार को डर है कि इससे भारतीय आईटी कंपनियों के पारंपरिक बिजनेस मॉडल पर बड़ा संकट आ सकता है।
ट्रंप की धमकी ने बढ़ाया तनाव
सिर्फ एआई ही नहीं, वैश्विक संकेतों ने भी बाजार की कमर तोड़ दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आयातित वस्तुओं पर नए टैरिफ (Tariffs) लगाने के संकेतों के बाद अमेरिकी बाजार रातों-रात गिर गए। ट्रंप की इस धमकी से वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता बढ़ गई है, जिसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार और आईटी निर्यात पर देखने को मिल रहा है।
मार्केट का ताजा हाल
शेयर मार्केट (Stock Market) में आज जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है, जहां सेंसेक्स (Sensex) करीब 800 अंक तक टूट गया है और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी लगभग 0.93% की गिरावट के साथ 25,473.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार में मचे इस हाहाकार की मुख्य वजह आईटी (IT) सेक्टर में होने वाली भारी बिकवाली है, जिसमें निफ्टी आईटी इंडेक्स (Nifty IT Index) 3% से अधिक फिसल गया है। निवेशकों के बीच यह डर मुख्य रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नए टैरिफ (Tariffs) लगाने की संभावना के कारण उपजी वैश्विक अनिश्चितता के चलते देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications