100 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी 10,167 के स्तर पर

मुंबई। अमेरिका में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी का असर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिला। सेंसेक्स 71 अंक बढ़कर 33,207 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी की शुरुआत 12 अंक की बढ़त के साथ 10,167 के स्तर पर हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी हल्की बढ़त दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.28 फीसदी बढ़ा है, जबकि बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.32 फीसदी की तेजी आई है।

sensex

ऑटो, एफएमसीजी, मीडिया, मेटल, फार्मा, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, कैपिटल गुड्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं फेडरल रिजर्व के दरें बढ़ाने के बाद अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखने को मिली। बुधवार के कारोबार में डाओ जोंस 45 अंक गिरकर 24,682 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 19 अंक की कमजोरी के साथ 7,345 के स्तर पर बंद हुआ।

रुपये की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है। डालर के मुकाबले रुपया आज 9 पैसे की बढ़त के साथ 65.12 के स्तर पर खुला है। वहीं कल रुपये की चाल सुस्त रही थी और रुपया 2 पैसे घटकर 65.21 पर बंद हुआ था।

गेनर्स:

एनजीसी, सन फार्मा, भारती इंफ्राटेल, आयशर मोटर्स, जी एंटरटेनमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स और टाटा मोटर्स

लूजर्स:

विप्रो, बीपीसीएल, एसबीआई, अदानी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+