17 सालों में पहली बार SBI को लगा जोरदार झटका,4 फीसदी गिरे शेयर्स
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक एसबीआई को बड़ा झटका लगा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को 17 सालों में पहली बार इतना बड़ा झटका लगा है।एसबीआई के मुनाफे में गिरावट हुई है। बाजार में उसके शेयर्स गिर गए हैं। सोमवार को बाजार खुलते ही एसबीआई के शेयर्स में गिरावट दर्ज की गई। बाजार खुलने के साथ ही एसबीआई के शेयरों में 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। आपको बता दें कि एसबीआई को 17 सालों में पहली बार इतना बड़ा झटका लगा है। बैंक की तीसरी तीमाही में 2416 करोड़ का नुकसान हुआ है, जिसके बाद उसके शेयर्स में गिरावट दर्ज की गई।

17 सालों में पहली बार लगा झटका
शुक्रवार को एसबीआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक एक ही झटके में बैंक के 1.02 लाख करोड़ रुपए डूब गए। एसबीआई को वित्त वर्ष 2017-18 की तीसरी तिमाही में 2416 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। इससे पहले वित्त यानी 2016-17 की तीसरी तिमाही में एसबीआई को 2,610 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। एसबीआई को ये नुकसान बैंक लोन की वजह से हुआ है।

गिरा शेयर बाजार
एसबीआई को हुए इस नुकसान का असर उसके शेयर्स पर भी देखने को मिला। सोमवार को बाजार खुलते ही एसबीआई के शेयर बाजार में 3.85 फीसदी की कमजोरी के साथ दिन के निम्नतम स्तर पर 285 पर पहुंच गया। शेयर के साथ-साथ बैंक के मार्केट कैप में भी गिरावट देखने को मिली। एसबीआई के मार्केट कैप में करीब 5000 करोड़ रुपए की गिरावट आई।

बैड लोन की वजह से एसबीआई को नुकसान
एसबीआई को हुए इस घाटे की वजह बैंक के फंसे हुए कर्ज है, जिसमें लगातार इजाफा हुआ है। इस इजाफे की वजह से एसबीआई को बड़ा झटका लगा है। बैंक पर बैड लोन का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। 2016-17 में बैंक ने 20000 करोड़ के कर्ज जो बट्टे खाते में डाल दिया। इस कर्ज के बोझ के चलते बैंक को भारी नुकसान हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications