SBI ने दिया झटका, बैंक ने बदली होम लोन की ब्याज दरें, 1 अप्रैल से लागू
SBI ने दिया झटका, बैंक ने बदली होम लोन की ब्याज दरें, 1 अप्रैल से नई दरें लागू
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया( SBI) ने हम लोन की ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई ब्याज दरें 1 अप्रैल 2021 से लागू हो गई है। बैंक द्वारा होम लोन की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही घर खरीदने का मन बना रहे लोगों को झटका लगा है। SBI की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक 1 अप्रैल से होम लोन के लिए बैंक की शुरुआती ब्याज दरें 6.95% होगी।

SBI ने दिया झटका
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने घर खरीदारों को झटका देते हुए ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक ने एक अप्रैल 2021 से होम लोन के लिए शुरुआती ब्याज दर को 25 बेसिक प्वाइंट बढ़ाते हुए उसे 6.95 फीसदी कर दिया है। इससे पहले एसबीआई की न्यूनतम ब्याज दर 6.70 फीसदी थी।

31 मार्च तक बैंक का ऑफर
आपको बता दें कि एसबीआई ने 31 मार्च 2021 तक खास ऑफर चलाया था, जिसके तहत बैंक 6.7 फीसदी की दर से लोन बांट रहा था। एसबीआई ने इस दौरान स्पेशल ऑफर की घोषणा की थी, जो 31 मार्च को खत्म हो गया। इस ऑफर की डेडलाइन खत्म होते ही पिछले महीने के मुकाबले बैंक के होम लोन में 25 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर दिया और अब एसबीआई के होम लोन की न्यूनतम ब्याज दर 6.95 फीसदी हो गई। आपको बता दें कि फरवरी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने होम लोन पर 5 लाख करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।

महिलाओं को होम लोन की ब्याज दर पर 0.5 फीसदी की छूट
आपको बता दें कि बैंकों की ओर से महिलाओं को होम लोन पर 0.5 फीसदी की छूट मिलती है। एसबीआई क पास होम लोन एक्सटर्नल बेंचमार्क-लिंक्ड रेट से अधिक अंक पर उपलब्ध है। आपको बता दें कि ईबीएलआर रेपो रेट से लिंक्ड होता है, जो आरबीआई तय करती है। वर्तमान में ये 6.65 फीसदी है। बैंकों की ओर से इस पर क्रेडिट रिस्क प्रीमियम जोड़कर दिया जाता है, जिसके बाद य करीब 7 फीसदी पर पहुंचता है, लेकिन महिलाओं को इसमें 5 बेसिक प्वाइंट की छूट मिलती है। इस छूट क बाद एसबीआई का न्यूनतम ब्याज दर 6.95 फीसदी हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications