जानिए दिल्ली के SBI में जमा 2499 रुपए कब हो जाएंगे जीरो
बैंक ने साफ किया है कि अगर आपके बैंक खाते में पैसे न्यूनतम राशि से कम होते हैं तो आप पर चार्ज लगेगा। तो आइए सबसे पहले जानते हैं क्या है नियम और कैसे कटेंगे आपके पैसे।
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए बैंक खाते में न्यूनतम राशि रखने का नया नियम लागू कर दिया है। बैंक ने साफ किया है कि अगर आपके बैंक खाते में पैसे न्यूनतम राशि से कम होते हैं तो आप पर चार्ज लगेगा। तो आइए सबसे पहले जानते हैं क्या है नियम और कैसे कटेंगे आपके पैसे।

मेट्रो शहरों के लिए 5000 है न्यूनतम बैलेंस सीमा
भारतीय स्टेट बैंक के नए नियम के मुताबिक मेट्रो शहरों में बचत खातों में न्यूनतम बैलेंस 5000 रुपए रखना जरूरी है। मेट्रो शहरों में यदि बैंक खाते में न्यूनतम बैलेंस में 75 प्रतिशत से अधिक की कमी होगी तो बैंक सर्विस टैक्स के साथ 100 रुपए का चार्ज वसूल करेगा। यदि न्यूनतम बैलेंस में कमी 50 से 75 प्रतिशत के बीच है तो सर्विस टैक्स के साथ 75 रुपए का चार्ज काटा जाएगा। वहीं बैलेंस में 50 प्रतिशत से कम की कमी होने पर सर्विस टैक्स के साथ 50 रुपए का चार्ज वसूला जाएगा।

2499 रुपए को आधार मानकर ऐसे समझें
बैंक की तरफ से बनाए इन नए नियम के मुताबिक आइए जानते हैं अगर मेट्रो शहर दिल्ली में किसी के बचत खाते में 2499 रुपए हैं तो वह कितने दिनों में जीरो हो जाएंगे। जैसा कि साफ है 2499 रुपए का मतलब है कि आपके खाते में न्यूनतम बैलेंस की तुलना में 50 फीसदी से अधिक की कमी हो गई है। इस स्थिति में आपका बैलेंस 50-75 फीसदी वाले ब्रैकेट में आएगा और आप पर हर महीने 75 रुपए और सर्विस टैक्स यानी कुल 86.25 रुपए (75+75 रुपए पर 15 प्रतिशत सर्विस टैक्स यानी 11.25 रुपए=86.25 रुपए) का चार्ज लगेगा। अगर हर महीने आप पर 86.25 रुपए का चार्ज लगेगा तो 15 महीने बाद आपके खाते की राशि 1205.25 रुपए रह जाएगी। ये भी पढ़ें- ऐसे 7 ट्रांजेक्शन, जिनके बारे में बिना आपके बताए ही पता चलता है आयकर विभाग को
| 50-75 फीसदी का ब्रैकेट (2500 रुपए से कम) | |||
| महीने | जमा राशि | लगने वाला चार्ज | बची हुई राशि |
| 1 | 2499 | 86.25 | 2412.75 |
| 2 | 2412.75 | 86.25 | 2326.50 |
| 3 | 2326.50 | 86.25 | 2240.25 |
| 4 | 2240.25 | 86.25 | 2154 |
| 5 | 2154 | 86.25 | 2067.75 |
| 6 | 2067.75 | 86.25 | 1981.50 |
| 7 | 1981.50 | 86.25 | 1895.25 |
| 8 | 1895.25 | 86.25 | 1809 |
| 9 | 1809 | 86.25 | 1722.75 |
| 10 | 1722.75 | 86.25 | 1636.50 |
| 11 | 1636.50 | 86.25 | 1550.25 |
| 12 | 1550.25 | 86.25 | 1464 |
| 13 | 1464 | 86.25 | 1377.75 |
| 14 | 1377.75 | 86.25 | 1291.50 |
| 15 | 1291.50 | 86.25 | 1205.25 |
16वें महीने से कटेंगे अधिक पैसे
1205.25 रुपए की राशि होने पर आप 75 फीसदी से कम के ब्रैकेट में आ जाएंगे और फिर आप पर हर महीने 100 रुपए और सर्विस टैक्स यानी कुल 115 रुपए (100+100 रुपए पर 15 प्रतिशत सर्विस टैक्स यानी 15 रुपए=115 रुपए) कटने शुरू हो जाएंगे। इस तरह 16वें महीने से आपके खाते से 115 रुपए कटने शुरू हो जाएंगे और 26वें महीने आपके खाते में सिर्फ 55.25 रुपए बचेंगे। जैसे ही आपके खाते पर 16वें महीने चार्ज लगेगा आपके खाते के बचे हुए पैसे भी पेनाल्टी के रूप में बैंक काट लेगा और आपके खाते का बैलेंस 26 महीने बाद यानी 27वें महीने की शुरुआत में जीरो होगा। यहां आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक के नियम के मुताबिक बैलेंस जीरो होने के बाद किसी भी खाताधारक पर चार्ज नहीं लगाया जाएगा, जिससे खाते में निगेटिव बैलेंस बने। अगर आपका बैंक ऐसा करता है तो आप इसकी शिकायत भारतीय रिजर्व बैंक से कर सकते हैं।

| 75 फीसदी का ब्रैकेट (1250 रुपए से कम) | |||
| महीने | जमा राशि | लगने वाला चार्ज | बची हुई राशि |
| 16 | 1205.25 | 115 | 1090.25 |
| 17 | 1090.25 | 115 | 975.25 |
| 18 | 975.25 | 115 | 860.25 |
| 19 | 860.25 | 115 | 745.25 |
| 20 | 745.25 | 115 | 630.25 |
| 21 | 630.25 | 115 | 515.25 |
| 22 | 515.25 | 115 | 400.25 |
| 23 | 400.25 | 115 | 285.25 |
| 24 | 285.25 | 115 | 170.25 |
| 25 | 170.25 | 115 | 55.25 |
| 26 | 55.25 | 115 | 00.00 |












Click it and Unblock the Notifications