SBI बैंक ने चलाया नया चाबुक, करोड़ों ग्राहकों की जेब होगी ढीली

नोटबंदी के फैसले के बाद देश में जहां धीरे-धीरे माहौल सामान्‍य होना शुरु हुआ था। अब वहीं एक बार फिर बैंकों की मनमानी से ग्राहकों के पसीने छूटने शुरु हो गए हैं।

नई दिल्‍ली। नोटबंदी के फैसले के बाद देश में जहां धीरे-धीरे माहौल सामान्‍य होना शुरु हुआ था। अब वहीं एक बार फिर बैंकों की मनमानी से ग्राहकों के पसीने छूटने शुरु हो गए हैं।

SBI बैंक ने चलाया नया चाबुक, करोड़ों ग्राहकों की जेब होगी ढीली

बैंक खाते में न्‍यूनतम राशि रखने का नया नियम

बैंक खाते में न्‍यूनतम राशि रखने का नया नियम

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्‍टेट बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए बैंक खाते में न्‍यूनतम राशि को रखने का नया नियम लागू कर दिया है। एसबीआई के नियमों के मुताबिक महानगरों, शहरी इलाकों, अर्द्ध-शहरी और ग्रामीण इलाकों मे रहने वाले लोगों को अपने बैंक खातों में न्‍यूनतम राशि का रखना होगा, अगर ऐसा नहीं किया तो एसबीआई खाता धारकों के बैंक खाते से हर महीने पैसे कटना शुरु हो जाएंगे।

1 अप्रैल से नियम होगा लागू

1 अप्रैल से नियम होगा लागू

भारतीय स्‍टेट बैंक के नए नियम के मुताबिक मेट्रो शहरों में न्‍यूनतम बैलेंस 5000 रुपए, शहरी इलाकों के लिए 3,000 रुपए, अर्द्ध-शहरी इलाकों के लिए 2,000 रुपए और ग्रामीण इलाकों के लिए 1,000 रुपए तय किया है। अगर बैंक खाते में इतना पैसा नहीं होगा तो बैंक आपसे पैसे वसूल करना शुरु करेगा। 1 अप्रैल से बैंक खाता धारकों से यह फाइन वसूलना शुरु करेगा।

सबके के लिए अलग-अलग नियम

सबके के लिए अलग-अलग नियम

आपको बताते चले कि मेट्रो शहरों में यदि बैंक खाते में न्‍यूनतम बैलेंस में 75 प्रतिशत से अधिक की कमी होगी तो सर्विस टैक्स के साथ 100 रुपए का चार्ज बैंक वसूल करेगा। यदि न्‍यूनतम बैलेंस में कमी 50 से 75 प्रतिशत के बीच है तो सर्विस टैक्स के साथ 75 रुपए का चार्ज बैंक वसूल करेगा। वहीं 50 प्रतिशत से कम बैलेंस होने पर सर्विस टैक्स के साथ 50 रुपए का चार्ज बैंक वसूलेगा। भारतीय स्‍टेट बैंक ने ग्रामीण इलाकों के खाता धारकों के लिए न्‍यूनतम बैलेंस न रखने पर सर्विस टैक्स पर 20 रुपए से लेकर 50 रुपए का चार्ज वसूल करने की बात कही है।

पहले भी दिया है एसबीआई ने झटका

पहले भी दिया है एसबीआई ने झटका

एक अप्रैल से एसबीआई ब्रांच में एक महीने में तीन कैश ट्रांजैक्‍शन्स के बाद किए जाने वाले प्रत्‍येक ट्रांजैक्‍शन पर 50 रुपए का शुल्‍क भी देना होगा। 1 अप्रैल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से कैश निकालना महंगा हो जाएगा। कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकिंग नियमों में कई बड़े बदलाव किए है। निजी और सरकारी बैंकों ने लेन-देन पर चार्ज वसूलने की तैयारी कर ली है। अगर आपका सेविंग अकाउंट भारतीय स्‍टेट बैंक में है तो आप एक महीने में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से 3 बार ही कैश ट्रांजेक्‍शन फ्री करने का ऐलान किया है। अगर आप तीन बार से ज्यादा बार कैश ट्रांजेक्‍शन करते है तो आपको हर ट्रांजेक्‍शन पर 50 रुपए और सर्विस चार्ज देना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+