SBI ने बढ़ाई फिक्स्ड डिपॉजिट(FD) की ब्याज दर,ऐसे उठा सकते हैं फायदा

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। एसबीआई ने अलग-अलग टाइम पीरियड की एफडी की ब्याज दरों में 5 से 10 बेसिक प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है। आज से नई दरें लागू हो गई है। दरअसल निजी सेक्टर की बैंक एचडीएफसी, आईसीआईसीआई ने एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की, जिसके बाद से एसबीआई पर ब्याज दर बढ़ाने का दवाब बढ़ रहा था। आपको बता दें कि इससे पहले बैंक ने इसी साल जुलाई में एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया था।

 SBI ने बढ़ाई ब्याज दरें

SBI ने बढ़ाई ब्याज दरें

एसबीआई ने एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। एसबीआई ने 1 साल से अधिक और 2 साल से कम अवधि की एफडी पर ब्याज दरों में 10 बेसिक प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। नई दरें आज से ही लागू हो गई हैं। यानी आज से अगर आप एसबीआई में 1 साल से ज्यादा और 2 साल से कम अवधि के लिए एफडी करवाते हैं तो आपको सालाना 6.80 फीसदी की दर से जमा रकम पर ब्याज मिलेगा।

 ऐसे उठाएं लाभ

ऐसे उठाएं लाभ

अगर आप एसबीआई में 2 साल से ज्यादा और 3 साल से कम अवधि के लिए एफडी करवाते हैं तो आपको पहले से 5 बेसिक प्वाइंट ज्यादा ब्याज मिलेगा, जो कि सालाना 6.80 फीसदी होगा, पहले इस टाइम पीरियड के लिए एफडी पर सालाना 6.75 फीसदी ब्याज मिल रहा था।

 वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा फायदा

वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा फायदा

एसबीआई की बढ़ी हुई ब्याज दरों का लाभ सीनियर सिटीजंस को भी मिलेगा। सीनियर सिटीजंस को 1 साल से लेकर 2 साल से कम अवधि के लिए FD पर 7.30 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 7.20 फीसदी था। वहीं 2 साल से लेकर 3 साल की अवधि के लिए अब एफडी पर 7.30 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो कि पहले 7.25 फीसदी था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+