SBI का बड़ा ऑफर, FREE में कराएं अपना होम लोन ट्रांसफर, ये है प्रोसेस

SBI का बड़ा ऑफर,FREE में पाएं ये सर्विस,नहीं देना होगा कोई चार्ज

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने घर खरीददारों के लिए बड़ा ऑफर निकाला है। बैंक ने ऐसे खरीददारों को ऑफर दिया है, जिन्होंने बैंक लोन से अपना घर खरीदा है। अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल है तो आपके पास मौका है बिना एक भी पैसा खर्च किए अपना होम लोन एसबीआई में ट्रांसफर कराने का। दरअसल एसबीआई ने ऑफर निकाला है, जिसके तहत होम लोन ट्रांसफर कराने पर प्रोसेसिंग फीस जीरो कर दी है। यानी आप अगर किसी भी बैंक का होम लोन एसबीआई में ट्रांसफर कराते हैं तो आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा। हालांकि ये मौका आपको 28 फरवरी तक ही मिल रहा है।

 कैसे उठाएं लाभ

कैसे उठाएं लाभ

अगर आपका होम लोन किसी दूसरे बैंक में चल रहा है तो आपके पास मौका है अपना होम लोन देस के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में ट्रांसफर करवाने का। आपको बिना किसी प्रोसेसिंग फीस या ट्रांसफर फीस दिए ही ये काम हो जाएगा। आपको बताते हैं कि ये कैसे होगा। होम लोन ट्रांसफर करवाने के दौरपने जिस बैंक या फाइनेंस कंपनी से लोन दिया है वो बैंक नए बैंक या कंपनी, जिसमें अब आपने होम लोन के लिए अप्लाई किया है उसे बची हुई रकम का भुगतान करेगा। जिसके बाद अब आपको ईएमआई का भुगतान नए बैंक में करना होगा। आपके लोन की मूल राशि का भुगतान के साथ ही ओरिजिनल दस्तावेज नए बैंक के पास जमा हो जाएगा।

 नया लोन एग्रीमेंट

नया लोन एग्रीमेंट

इसके तहत नए बैंक या कंपनी और कर्जदार के बीच नया लोन एग्रीमेंट बनता है, जिस पर दोनों को हस्ताक्षर होते हैं। सारे जरूरी दस्तावेज जो आप ने लोन एप्लाई के दौरान दिए थे सब देने होते हैं। इसके बाद आप अपना होम लोन ट्रांसफर करवा सकते हैं। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि आपने कम-से-कम 12 मासिक किस्तों का भुगतान कर दिया हो और आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा हो।

 कैसे होगा ट्रांसफर

कैसे होगा ट्रांसफर


दूसरे बैकं में होम लोन ट्रांसफर करने के लिए नए हाउसिंग लोन का आवेदन नए संस्थान के पास करना होगा। इसके लिए होम लोन ट्रांसफर के लिए आवदेक की फोटो, बैंक खाते की डिटेल, पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ, बैंक स्टेटमेंट, सैलरी से संबंधित दस्तावेज, मौजूदा कर्जदाता से बकाया राशि का पत्र और प्रमाण और प्रॉपर्टी के दस्तावेज जमा कराने होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+