SBI Doorstep Banking: आपके घर पर बैंक भेजेगा कैश, जानें कैसे रजिस्टर्ड करें एसबीआई की डोरस्टेप बैंकिंग
SBI Doorstep Banking: आपके घर पर बैंक भेजेगा कैश, जानें कैसे रजिस्टर्ड करें एसबीआई की डोरस्टेप बैंकिंग
नई दिल्ली। SBI Dooestep Banking. देश के सबसे बड़े बैंक ने अपने 44 करोड़ खाताधारकों को बड़ी राहत दी है, जिसके तहत बैंक के करोड़ों खाताधारक अब अपन घर पर कैश मंगवा सकेंगे। जी हां बैंक ने ग्राहकों के लिए डोरस्टेप सर्विस( SBI Doorstep Service) की शुरुआत की है, जिसकी मदद से आप घर पर बैंकिंग की कई सुविधाएं पा सकेंगे। बैंक ने कोरोना संकट के दौरान एसबीआई डोरस्टेप बैंकिग (SBI Doorstep Banking) की शुरुआत की है। आप इस सेवा का लाभ उठाकर अपने घर पर बैंक से 20000 रुप तक कैश, नया चेकबुक, नया चेकबुक रिक्वेजेशन स्लिप जैसे कई काम करवा सकते हैं।

एसबीआई की डोरस्टेप सेवा
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने डोरस्टेप सर्विस की शुरुआत हाल ही में की है। इस सर्विस का इस्तेमाल कर आप बिना बैंक गए ही घर बैठे बैंकिंग सेवा का लाभ उठा सकते हैं। बैंक की डोरस्टेप सर्विस के जरिए आप घर पर ही कैश की डिलीवरी करवा सकते हैं। आप 1000 रुपए से लेकर 20000 रुपए कैश घर पर मंगवा सकते हैं। इसके अलावा, चेक, ड्राफ्ट जैसे जरूरी काम भी आप घर बैठे करवा सकते हैं। बैंक ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

कैसे रजिस्ट्रशन करवाएं
अगर आप भी SBI की डोरस्टेप सर्विस का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। आप एसबीआई बैंक के इस लिंक https://bank.sbi/dsb पर क्लिक कर इस सर्विस के बारे में पूरी जानकारी से सकते हैं। वहीं इस सेवा के लिए आपको अपने होम ब्रांच में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आप होम ब्रांच के अलावा इस सेवा के लिए टोल फ्री नंबर 1800111103 पर फोन करके जानकारी ले सकते हैं। आपको बता दें कि इस डोर स्टेप सर्विस के लिए आपको सर्विस चार्ज भी देना होगा। इस सर्विस के लिए आपको 75 रूपए प्लस जीएसटी लगेगा।

कौन ले सकते है लाभ
इस सेवा का लाभ उन्हें मिलेगा, जो होम ब्रांच से 5 किमी के दायरे में है। इसका लाभ ज्वाइंट अकाउंट, माइनर अकाउंट, जो नॉन-पर्सनल अकाउंट वाले खाताधारक उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications