SBI अलर्ट: एसबीआई के खाताधारकों को झटका, ATM से पैसा निकालना होगा महंगा, 1 जुलाई से सर्विस चार्ज में बदलाव

नई दिल्ली, मई 26। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। 1 जुलाई 2021 से एसबीआई के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। एसबीआई 1 जुलाई से अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका देने जा रहा है। बैंक अपने बेसिक सेविंग बैंक डिपोडिट (BSBD) अकाउंट के सर्विस चार्ज मं बदलाव करने जा रहा है। ये बदलाव 1 जुलाई, 2021 से प्रभावी हो जाएंगी।

 एसबीआई के सर्विस चार्ज में बदलाव

एसबीआई के सर्विस चार्ज में बदलाव

लाइव मिंट की खबर के मुताबिक देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई अपने नियम में बदलाव करने जा रहा है। बैंक सर्विस चार्ज में बदलाव करने जा रहा है। इस बदलाव को 1 जुलाई से लागू होने जा रहा है। बैंक बीएसबीडीए खातों के सर्विस चार्ज में बदलाव करने ज रहा है। 1 जुलाई से नए नियम को लागू कर दिया जाएगा, नए नियम के मुताबिक बीएसबीडीए अकाउंट होल्डर्स के लिए सर्विस चार्ज में बढ़ोतरी होने जा रही है।

एटीएम से कैश निकालना होगा महंगा

एटीएम से कैश निकालना होगा महंगा

बैंक के नए नियम लागू होने के बाग बीएसबीडीए खातों के सर्विस चार्ज में बदलाव हो जाएंगे। वहीं इन खातों से केवल 4 बार ही मुफ्त निकासी की जा सकेगी। इसके बाद हर निकासी पर 15 रुपए का सर्विस चार्ज और जीएसटी लगेगा। आपको बता दें कि बीएसबीडीए अकाउंट में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से कई छूट दी जाती है। यह जीरो बैलेंस अकाउंट होता है, जिसे कोई भी खुलवा सकता है। बीएसबीडीए अकाउंट में लोगों को मिनिमम बैलेंस रखने का कोई झंझट नहीं होता है। इस बैंक अकाउंट में बैंक, एटीएम निकासी, फंड ट्रांजैक्शन आदि सर्विस निशुल्क होती है, लेकिन अब इसमें संशोधन करना का फैसला लिया गया है।

 चेकबुक इश्यू करवाने पर लगेगा चार्ज

चेकबुक इश्यू करवाने पर लगेगा चार्ज

1 जुलाई ने एटीएम से 4 फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे। वहीं इन खताधारकों को हर साल 10 पन्नों का चेकबुक फ्री मिलता है, लेकिन इसके बाद चेकबुक इश्यू करवाने पर 40 रुपए प्लस जीएसटी चार्ज लगेगा तो वहीं 40 पन्नों वाले चेकबुक के लिए 75 रुपए प्लस जीएसटी का चर्ज लगेगा। हालांकि इन खाताधारकों को ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए कोई अतिरिकत चार्ज नहीं दोना होगा।

रिजर्व बैंक ने सिटी यूनियन बैंक समेत इन तीन बैंकों पर लगाया जुर्माना, जानें क्या होगा खाताधारकों पर असर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+