31 अगस्त को खत्म हो रहा है SBI के ये बंपर ऑफर, ऐसे उठा सकते हैं आखिरी मौके पर लाभ
31 अगस्त को खत्म हो रहा है SBI के ये बंपर ऑफर, ऐसे उठा सकते हैं आखिरी मौके पर लाभ
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया( SBI) ने हाल ही में एक बेहतरीन ऑफर पेश किया था। इस ऑफर में लोगों को खास सकीम के साथ होम लोन लन का मौका मिल रहा है। 31 अगस्त को SBI के मॉनसून धमाका ऑफर का आखिरी दिन है। यानी मंगलवार तक का मौका है आपके पास अगर आप बचत के साथ होम लोन( Home Loan) का लाभ उठाना चाहते हैं ।

SBI का ऑफर कल होगा समाप्त
SBI ने हाल ही में मॉनूसन स्पेशल धमाका ऑफर पेश किया था। इस ऑफर की डेडलाइन 31 अगस्त तक ही है। इस खास ऑफर के तहत होम लोन लेने वालों को प्रोसेसिंग फीस की छूट दी गई है। यानी अगर आप एसबीआई के इस ऑफर के तहत होम लोन लेते हैं तो आपको 0.40 फीसदी की प्रोसेसिंग फीस नहीं भरनी होगी। इस ऑफर का लाभ आप 31 अगस्त तक उठा सकते हैं। इसके बाद आपको होम लोन लेने पर प्रोसेसिंग फीस चुकानी होगी।

5 BPS प्वाइंट का अतिरिक्त लाभ
अगर आप एसबीआई से होम लोन के लिए YONO App क जरिए अप्लाई करेंगे तो आपको 5 बीपीएस प्वाइंट का अतिरिक्त छूट मिलेगा। इसके अलावा महिला आवेदन कर्ताओं को भी होम लोन पर 5 बीपीएस की छूट मिलती है। आप 31 अगस्त तक इस मॉनसून धमाका ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। आपको बता दें कि SBI के होम लोन की शुरुआती ब्याज दर 6.70% है।

बदल जाएंगे SBI के ये नियम
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों से अपील की है कि वो 30 सितंबर तक आधार कार्ड को अपने पैन कार्ड से लिंक कर लें। ऐसा नहीं करने पर ट्रांजैक्शन में दिक्कत आ सकती है। आपको बता दें कि हाल ही में हाल ही में एसबीआई ने अपने 44 करोड़ ग्राहकों के लिए जरूरी जानकारी साझा करत हुए 1 वीडियो शेयर किया। जिसमें डेबिट कार्ड के खो जाने, कहीं गिर जाने या फिर चोरी होने की स्थिति में आपको क्या करना चाहिए इसकी जानकारी दी है।












Click it and Unblock the Notifications