Gold खरीदने का गोल्डन चांस, होली से पहले कीमत में बडी गिरावट, जानें कितना सस्ता हुआ सोना
Gold खरीदने का गोल्डन चांस, होली से पहले कीमत में बडी गिरावट, जानें कितना सस्ता हुआ सोना
नई दिल्ली, 15 मार्च। होली से पहले सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोना आज एक बार फिर से गिरने लगा है। जहां अनुमान लगाया जा रहा था कि सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच जाएगा, वहीं सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। होली से पहले चांदी गिरकर अपने उच्चतम स्तर से 8651 रुपए तक गिर गया है तो वहीं सोने की कीमत ऑल टाइम हाई से 4562 रुपए सस्ती हो चुकी है।

सोना हुआ सस्ता
होली से पहले सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। सोना मंगलवार को सर्राफा बाजारों में 397 रुपए सस्ता हो गया। इससे पहले सोमवार को भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली थी। सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोमवार के मुकाबले मंगलवार को सोना 51564 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। जीएसटी के साथ सोने की कीमत देखें तो मंगलवार को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 53110 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि चांदी की कीमत आज 69369 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। वहीं जीएसटी जोड़ने के बाद यह 69369 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
24 कैरेट से 14 कैरेट तक के सोने की कीमत
सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत की बात करें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 53110 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 51358 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 52898 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38673 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। अब 14 कैरेट वाले सोने का भाव 30165 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications