गैलेक्सी नोट 7 विवाद पर पूरी दुनिया से विज्ञापन देकर माफी मांगेगा सैमसंग
सियोल। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ने मंगलवार को कहा कि वो अपने गैलेक्सी नोट 7 स्मॉर्टफोन को लेकर दुनिया भर में लोगों से माफी मांगेगी।

सैमसंग इसके लिए दुनिया भर के मीडिया में वैश्विक स्तर पर विज्ञापन देने की योजना बना रहा है।
दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी 7 स्मार्टफोन की बैटरी खराब होने के कारण अपने इस फ्लैगशिप मॉडल के सारे स्मॉर्टफोन मार्केट से वापस लेने का फैसला किया है।
आपको बताते चलें कि सैमसंग के फैबलेट में चार्जिंग करते समय आग लगने की खबर के बाद ही दुनिया भर में सैमसंग को दुनिया भर में भारी आलोचना का सामना करना रहा था।
इसके बाद बैकफुट पर आए सैमसंग ने अपने ग्राहकों ने वादा किया था कि वो दुनिया भर में अपने सभी ग्राहकों को इस स्मॉर्टफोन को बदलने का मौका देंगे।
कंपनी की तरफ से जारी बयान में इस बात की पुष्टि की गई है कि हमारे सभी कर्मचारी ग्राहकों की समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाएंगे। हमारे सभी कर्मचारी अपनी तरफ से बेहतरीन कोशिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications