1 दिन की शूटिंग का 7 करोड़ लेते हैं सलमान खान, कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

मुंबई। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान न केवल अपनी फिल्मों से रिकॉर्ड कमाई का बना रहे है, बल्कि अपनी फीस को लेकर भी सलमान चर्चा में रहे हैं। बॉलीवुड के सफल अभिनेताओं में से एक सलमान बैक टू बैक हिट फिल्में लेने में माहिर है। सलमान के चाहने वालों की तादात करोड़ों में है। अपनी फेम के हिसाब से सलमान ने अपनी फीस भी हाईफाई रखी है। आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन सलमान ने 1 दिन की शूटिंग के लिए 7 करोड़ रुपए फीस के तौर पर ली है।

 सलमान की हाई फीस

सलमान की हाई फीस

भाईजान ने हाल ही में एक एड फिल्म शूट की है। इस एड फिल्म के लिए सलमान ने फीस का रिकॉर्ड बना दिया। अब तक अपनी फिल्मों के लिए मोटी फीस लेने वाले सलमान खान ने अब एक स्मार्टफोन कंपनी से एड के लिए मोटा चार्ज लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान को एक स्मार्टफोन के कमर्शियल की शूटिंग के लिए एक दिन के 7 करोड़ रुपए लिए हैं।

 1 दिन की शूटिंग का चार्ज 7 करोड़

1 दिन की शूटिंग का चार्ज 7 करोड़

मिड डे की रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने हाल ही में एक एड फिल्म की शूटिंग की है। इस एड फिल्म की एक दिन की शूटिंग के लिए सलमान खान ने 7 करोड़ रुपए लिए है। ये फीस सिर्फ एक दिन की हैय़ आपको बता दें कि अक्सर ऐसे शूट्स तीन से पांच दिनों तक चलते हैं। सलमान ने फरवरी महीने में महबूब स्टूडियो में इस स्मार्टफोन के लिए कमर्शियल की शूटिंग की थी। इस शूटिंग के लिए सलमान ने करीब 28-35 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। सलमान ने रियल मी 6 सीरीज स्टाइलिश फोन के लिए एड फिल्म किया है। जिस फोन के एड फिल्म के लिए सलमान खान ने इतनी मोटी फीस ली है उस फोन की कीमत 14, 999 रुपये है।

 अब तक की सबसे मोटी फीस

अब तक की सबसे मोटी फीस

आपको बता दें कि सलमान द्वारा ली गई ये फीस किसी ब्रांड की शूटिंग के लिए अब तक किसी स्टार की ओर से ली गई सबसे हाई फीस है। सलमान खान से पहले अब तक किसी भी सेलिब्रिटी ने ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए इतनी बड़ी फीस नहीं ली है। हालांकि सलमान खान ने इस ब्रांड का प्रमोशन चार से पांच दिनों को फ्री किया है। सलमान की फीस अब तक की सबसे बड़ी फीस है। वहीं लोगों को अब सलमान की अगली फिल्म का इंतजार हैय़ भाईजान की अगली फिल्म ईद पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+