आज Infosys के CEO का कार्यभार संभालेंगे सलिल पारेख

Recommended Video

      Salil Parekh takes over INFOSYS as CEO & MD today | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। 53 वर्षीय सलील पारेख ने मंगलवार को इंफोसिस के नए सीईओ और प्रबंध निदेशक के रूप में पदभार संभालेंगे। सलिल का कार्यकाल 5 साल का होगा। बीते साल 2 दिसंबर को Infosys ने यह फैसला किया था। पारेख इससे पहले फ्रांस की बड़ी आईटी कंपनी कैपजमेमिनी में ग्रुप एग्‍जीक्‍यूटिव बोर्ड के मेंबर थे। पारेख इस कंपनी से 25 साल से जुड़े हुए थे। पारेख उत्तरी अमेरिका एग्जेक्यूटिव काउंसिल के अध्यक्ष थे। पारेख ने साल 2000 में अर्गेस्ट एंड यंग के कंसल्टिंग डिवीजन के अधिग्रहण के परिणामस्वरूप कैपजेमिनी कंपनी में शामिल हो गए थे और कंपनी में विभिन्न नेतृत्व पदों पर काबिज रहे। बॉम्बे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री रखने के अलावा पारेख के पास कार्नेल यूनिवर्सिटी से कम्प्यूटर साइंस और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग की डिग्री के मास्टर के साथ एक शानदार अकादमिक रिकार्ड है।

      आज Infosys के CEO का कार्यभार संभालेंगे सलिल पारेख

      इन्फोसिस के बोर्ड के अध्यक्ष नंदन नीलेकणि ने पारेख की नियुक्ति पर कहा, 'हम सीईओ और इन्फोसिस के एमडी के रूप में सलिल को नियुक्त कर खुश हैं। पारेख के पास आईटी सेवाओं के उद्योग में करीब तीन दशकों का वैश्विक अनुभव है। बोर्ड का मानना है कि वह हमारे उद्योग में इस परिवर्तनकारी समय पर कंपनी का नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति है।

      बता दें कि इसी साल 17 अगस्त को विशाल सिक्का ने इस्तीफा दे दिया था। कहा जा रहा था कि विशाल सिक्का का प्रमोटरों के साथ लगातार मतभेद चल रहा था, जिसकी वजह से उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दिया था। विशाल सिक्का का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार करते हुए कंपनी ने उन्हें प्रमोशन देकर एग्जिक्युटिव वाइस चेयरमैन बना दिया था। गौरतलब है कि विशाल सिक्का के इस्तीफे के बाद यूपी प्रवीण राव को एमडी और सीईओ बनाया गया था। विशाल इस साल मार्च तक एक्जीक्यूटिव वाइस-चेयरमैन पद पर रहेंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+