इस प्राइवेट कंपनी ने लिया बड़ा फैसला, कर्मचारी घर बैठे उठा सकेंगे साल भर की सैलरी
नई दिल्ली। प्राइवेट कंपनी मीशो( Meesho) इन दिनों अपने एक फैसले को लेकर खूब चर्चा में है। इंटरनेट कॉमर्स कंपनी मीशो ने अपने कर्मचारियों के हक में बड़ा फैसला लेते हुए उनके लिए नई लीव पॉलिसी पेश की है। इस लीव पॉलिसी में कर्मचारियों को बड़ी सुविधा मिल रही है। नई लीव पॉलिसी के मुताबिक अगर कंपनी के कर्मचारी चाहे तो सालभर पेड लीव ले सकते हैं। यानी कंपनी 365 दिन की पेड लीव की सुविधा अपने कर्मचारियों को देती है। कंपनी ने अपनी नई लीव पॉलिसी MeeCARE प्रोग्राम की शुरुआत की है।

कंपनी ने अपनी घोषणा में कहा है कि कर्मचारी न केवल पेड लीव ले सकते हैं बल्कि उन्हें पीएफ, इंश्योरेंस का भी लाभ मिलता रहेगा। इस पॉलिसी के तहत कर्मचारियों को बीमारी की क्रिटिकल कंडीशन में 365 दिनों की पेड लीव मिलेगी। इस स्कीम का लाभ उठाकर कर्मचारी अपनी नौकरी को सुरक्षित रख सकता है। इतना ही नहीं अगर कोई कर्मचारी कोई कोर्स या अपनी कोई पढ़ाई भी पूरी करना चाहे तो कंपनी की इस पॉलिसी का लाभ उठा सकता है। हालांकि मेडिकल के अलावा अन्य जरूरतों पर कर्मचारियों को पेड के बजाए अनपेड लीव मिलेगी।
क्या होगीं शर्ते
कंपनी ने इस पॉलिसी के साथ कुछ शर्तों को भी शामिल किया है। इस शर्त के मुताबिक कर्मचारी अगर खुद बीमारी से ग्रसित है तो उसे सालभर की सैलरी मिलेगी। वहीं अगर कोई परिवार का सदस्य बीमारी से ग्रसित है तो कर्मचारी को तीन महीने तक 25 फीसदी सैलरी मिलेगी। वहीं पूरा पीएफ और इंश्योरेंस का लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं छुट्टी से वापस लौटने पर कर्मचारी को पुराने पोस्ट पर नौकरी वापस मिल जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications