Rupay कार्ड से करें दिवाली की शॉपिंग, मिलेगी 65% तक की छूट
नई दिल्ली। दिवाली की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिवाली की शॉपिंग के लिए खरीदारी पर आपको भारी डिस्काउंट मिल रहा है। रुपे कार्ड से पेमेंट करने पर 65 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने रुपे( Rupay) कार्डधारकों के लिए अलग-अलग ब्रांडों के सामानों की खरीद पर 65 फीसदी तक की छूट का ऐलान किया है।

क्या है Rupay कार्ड में खास
इस खास स्कीम के तहत रपे कार्ड धारक हेल्थ, फिटनेस, एजुकेशन, ई-कॉमर्स शॉपिंग आदि में बेहतरी ऑफर हासिल कर सकते हैं। अगर आप रूप कार्ड से अमेजन, स्विगी, सैमसंग जैसे ब्रांड की खरीदारी पर पेमेंट करते हैं तो आपको 10-65 फीसदी तक की छूट मिलती है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश की जा रही है, ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा रूपे कार्ड का इस्तेमाल करें। कंपनी रूपे कार्ड को ग्राहकों के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए ये ऑफर लेकर आई है।












Click it and Unblock the Notifications