Rules Change From 1st October: आधार से लेकर LPG तक, आज से बदले ये नियम

Rules Change From 1st October: अक्टूबर माह की शुरुआत आज से हो गई है। माह के पहले ही दिन कुछ बड़े नियम भी बदल गए हैं। ये बदलाव सीधे तौर पर आपकी जेब पर असर डालेंगे, लिहाजा आपके लिए इन बदलावों की जानकारी होना आवश्यक है।

एक अक्तूबर से जो नियम बदले हैं उसकी जानकारी हम आपके लिए लेकर आए हैं। जिसमे आधार, एलपीजी, पीपीएफ, सरकारी योजनाओं में बदलाव शामिल हैं। आइए डालते हैं एक नजर नए नियमों पर।

rule change from 1 october

एलपीजी के दाम में संशोधन

आज से LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में करीब 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है लेकिन घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आधार के नियम में बदलाव

सरकार ने एक बड़ा बदलाव किया है, जिसके तहत अब आप आयकर रिटर्न आधार इनरोलमेंट आईडी के जरिए नहीं कर पाएंगे। यही नहीं पैन कार्ड के आवेदन के लिए आधार इनरोलमेंट आई मान्य नहीं होगी। सरकार की ओर से यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि पैन कार्ड का दुरुपयोग और डुप्लिकेशन को रोका जा सके।

सुकन्या समृद्धि योजना में संशोधन

केंद्र सरकार ने बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत अगर दादा-दादी ने बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट खोला है तो इसे बेटी के माता-पिता को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। यही नहीं अगर एक से अधिक अकाउंट खोला गया है तो उसे आज से बंद कर दिया जाएगा।

पीपीएफ के नियम में बदलाव

अगर 18 वर्ष से कम उम्र के नाम से पीपीएफ अकाउंट खोला गया है तो जबतक 18 वर्ष की आयु नहीं हो जाती है कि अकाउंट पर पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट की दर से ब्याज मिलेगा। 18 की उम्र के बाद ही पीपीएफ की ब्याज दर लागू होगी।

अगर एक से अधिक पीपीएफ अकाउंट हैं तो प्राइमरी अकाउंट पर मौजूदा ब्याज दर लागू होगी जबकि दूसरे अकाउंट को इसमे मर्ज कर दिया जाएगा। दो से अधिक अकाउंट होने पर उसपर कोई ब्याज नहीं मिलेगा और उसे भी प्राइमरी अकाउंट में मर्ज कर दिया जाएगा।

CNG-PNG-ATF में संशोधन

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां हवाईं ईंधन (एटीएफ), सीएनजी-पीएनजी के दाम में संशोधन करती हैं। ऐसे में 1 अक्तूबर से नए दाम जारी किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+