राहत भरी खबर: जुलाई में महंगाई दर घटकर 5.59 फीसदी रही

नई दिल्ली। महंगाई के मोर्चे पर राहत भरी खबर है। ये खबर सरकार और आम जनता दोनों को राहत देने वाली है। महंगाई दर में एक बार फिर से गिरावट आई है। महंगाई दर एकबार फिर से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के रेंज में आ गई है। जुलाई 2021 में खुदरा महंगाई दर घटकर 5.59 फीसदी पर पहुंच गया। जुलाई के महीने में खुदरा महंगाई दर 5.59 फीसदी रही।

 Retail inflation Down to 5.59 percent in July, whereas IIP grows 13.6% in June: Govt data

आपको बता दें कि इसस पहले जून 2021 में खुदरा महंगाई दर 6.26 फीसदी रही तो मई 2021 में ये 6.30 फीसदी रही। आरबीआई केो दायरे में महंगाई आने से बैंक और सरकार को भी राहत मिली है। जहां पहले दो महीने में महंगाई दर 6 फीसदी के आंकड़ को पार कर दिया था, तो वहीं जुलाई में एकबार फिर से यह 6 फीसदी के दायरे में आ गया है।

जुलाई में खुदरा महंगाई दर 5.59 फीसदी रही तो वहीं फूड इंफ्लेशन रेट 3.96 रहा। आपको बता दें कि जून में फूड इंफ्लेशन 5.15 फीसदी था। आपको बता दें कि अगस्त के पहले सप्ताह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मौद्रिक समीक्षा बैठक की थी, जिसमें केंद्रीय बैंक ने बढ़ती महंगाई पर चिंता जताई और महंगाई दर के अनुमान को बढ़ाकर 5.7 फीसदी कर दिया था, जबकि इसे पहले 5.1 फीसदी रखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+