Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भावुक संदेश देकर विदा हुए RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास, अब राजस्थान कैडर के IAS संजय मल्होत्रा संभालेंगे पद

Reserve Bank of India भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक संदेश साझा करते हुए अपने कार्यकाल के दौरान मिले समर्थन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। अपने विदाई नोट में दास ने कहा कि आरबीआई गवर्नर के रूप में देश की सेवा करने का अवसर देने और उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री का गहराई से आभारी हूं। उनके विचारों और सोच से बहुत लाभ हुआ।

शक्तिकांत दास ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ मजबूत राजकोषीय-मौद्रिक समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि निर्मला सीतारमण जी का निरंतर समर्थन हमें पिछले छह वर्षों में विभिन्न आर्थिक चुनौतियों से निपटने में मदद करता रहा। उन्होंने अपने सहकर्मियों, विशेषज्ञों, अर्थशास्त्रियों और विभिन्न हितधारकों का भी धन्यवाद किया। जिनकी मदद से नीति निर्माण को दिशा मिली और भारतीय अर्थव्यवस्था ने कठिन समय का सामना किया। दास ने अपने संदेश में आरबीआई टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोगात्मक प्रयासों से संस्था की विश्वसनीयता और विश्वास में वृद्धि हुई। उनके कार्यकाल को आर्थिक स्थिरता और चुनौतियों का सामना करने के दृढ़ संकल्प के लिए याद किया जाएगा।

sanjay malhotra

कोविड के दौरान दास का नेतृत्व

निवर्तमान आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि मेरे अनुभव के अनुसार कोविड काल के दौरान रिजर्व बैंक में टीम वर्क शायद बहुत उच्च स्तर पर था। मुझे अपनी आरबीआई टीम के प्रत्येक सदस्य से उत्कृष्ट सहयोग मिला। मेरे प्रत्येक सहयोगी ने कठिन समय के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

संजय मल्होत्रा ​​होंगे नए आरबीआई गवर्नर

शक्तिकांत दास के पद छोड़ने के बाद वित्त मंत्रालय के वर्तमान राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा को भारतीय रिजर्व बैंक का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने सोमवार को यह घोषणा की। मल्होत्रा 11 दिसंबर 2024 से तीन साल की अवधि के लिए इस पद का कार्यभार संभालेंगे।

आरबीआई के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा भारतीय प्रशासनिक सेवा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के ऑफिसर हैं। अपने करियर में उन्होंने कई सेक्टर्स जैसे पावर, फाइनेंस, टैक्सेशन, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी और माइनिंग में काम किया है। आरबीआई के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरबीआई के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा को बधाई दी है।

आरबीआई के लिए एक नए युग की शुरुआत

संजय मल्होत्रा ​​के नेतृत्व में आरबीआई भारतीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने और देश की वित्तीय स्थिरता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। यह बदलाव आरबीआई के लिए एक नई शुरुआत और भारत के आर्थिक परिदृश्य को मजबूत करने का अवसर है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+