पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती, ये हैं आज के दाम

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी ने आम आदमी को राहत देने का काम किया है। पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी देखी गई है। शनिवार को भी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 40 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है, जबकि डीजल के दाम में 35 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है। नई दरें लागू होने के बाद दिल्ली में पेट्रोल 80.45 रुपए जबकि डीजल 74.38 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

relief for common man as petrol diesel prices continue to come down

मुंबई में भी पेट्रोल की कीमतों में 40 पैसे की कमी आई है जबकि डीजल की कीमतों में 37 पैसे की कमी की गई है। नई दरें लागू होने के बाद मुंबई में पेट्रोल की कीमत 85.93 रु प्रति लीटर, जबकि डीजल 77.96 रु प्रति लीटर बिक रहा है। इसके पहले शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 25 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई थी जबकि डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई थी।

शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 80.85 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 74.73 रुपए प्रति लीटर बिका था। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। सऊदी अरब ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर वह कच्चे तेल की आपूर्ति करने के लिए उचित कदम उठाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+