जल्द ही आने वाला है रिलायंस जियो का ब्रॉडबैंड और DTH, बोलकर सर्च कर सकेंगे प्रोग्राम

इसके हार्डवेयर में एक सेट टॉप बॉक्स और एक एंड्रॉयड स्मार्टबॉक्स या एप्पल टीवी शामिल होगा, जो कंटेंट को कंट्रोल करने और गेम्स चलाने में मदद करेगा।

नई दिल्ली। कुछ महीने पहले ही रिलायंस जियो ने 4जी की मुफ्त कॉलिंग की सेवा शुरू करके टेलिकॉम इंडस्ट्री में भूचाल ला दिया है। आने वाले कुछ महीनों में रिलायंस जियो डीटीएच और ब्रॉडबैंड की सेवा लेकर आने वाला है। अभी तक जिस रिलायंस जियो ने टेलिकॉम इंडस्ट्री को हिला दिया था, अब वह अन्य क्षेत्रों में भी भूचाल लाने की तैयारी कर रहा है।

reliance jio

यह सेवा हाई-स्पीड ऑप्टिकल फाइबर के जरिए देने की तैयारी की जा रही है, जिससे डेटा स्पीड को 1जीबीपीएस तक किए जाने की योजना है। इसके लिए पूरे देश में फाइबर केबल बिछाने का काम शुरू भी हो चुका है। मुंबई के कुछ हिस्सों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर रिलायंस जियो की सेवा शुरू भी की जा चुकी है।

ग्राहकों को हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही जियो की सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे। इसके हार्डवेयर में एक सेट टॉप बॉक्स और एक एंड्रॉयड स्मार्टबॉक्स या एप्पल टीवी शामिल होगा, जो कंटेंट को कंट्रोल करने और गेम्स चलाने में मदद करेगा।

जहां इस समय देश में 16 एमबीपीएस की स्पीड को लग्जरी माना जाता है, उसकी जगह लोगों को इससे कई गुना अधिक स्पीड मिलेगी। अगर सब कुछ सही रहा, तो जियो फाइबर द्वारा दी जा रही इस सेवा से हाई-डेफिनिशन गेम चलाना भी काफी आसान हो जाएगा। यहां तक कि आप 4K वीडियो भी बिना किसी बफरिंग के देख सकेंगे।

रिलायंस जियो द्वारा करीब 360 चैनलों के साथ लाई गई जियो टीवी ने इसे पहले ही अन्य सर्विस प्रोवाइडर से खास बना दिया है। इसके अलावा, इसे में खास बात यह भी होगी कि यहां 7 दिन का डेटा सेव रहेगा। यह डेटा भी लोकल सिस्टम पर सेव नहीं रहेगा, बल्कि जियो के सर्वर पर रहेगा।

आप जब चाहे तब अपने वॉइस इनेबल्ड रिमोट के जरिए चैनल, शो, कैटेगरी और यहां तक कि अपने पसंदीदा हीरो या हीरोइन का नाम लेकर भी सर्चिंग कर सकेंगे।

अभी रिलायंस जियो की इस सेवा को बाजार में आने में कुछ समय लगेगा, क्योंकि रिलायंस जियो मोबाइल नेटवर्क की तरह की कंपनी इसे पूरे देश में एक बार में शुरू करना चाहती है।

साथ ही, कई जगहों पर फाइबर केबल डालने की इजाजत मिलना भी रिलायंस के सामने एक बड़ी चुनौती है। हालांकि, इन सभी के बावजूद रिलायंस जियो वह पहली कंपनी होगी जो ये सारी सुविधाएं एक साथ ऑफर करेगी, जो इंटरनेट से जुड़ी होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+