क्या आपके पास भी है जियो की पुरानी सिम, खबर आपके लिए है

नई दिल्ली। Reliance Jio की तरफ से दिए गए धन धना धन ऑफर की वैधता खत्म होने की शुरुआत हो गई है। अब जियो के ग्राहक यह सोच रहे हैं कि वह कंपनी के किस प्लान के साथ अपने नंबर को रिचार्ज करें। ऐसे में कई ग्राहक यह भी सोच रहे हैं कि क्या रिलायंस जियो का नया सिम लेना फायदेमंद होगा? या फिर पुराने सिम के साथ ही बने रहना सही होगा? आइए जानते हैं नया सिम लेना होगा फायदेमंद या फिर पुराने सिम के साथ ही बने रहना है सही।

नया सिम लेने पर क्या होगा?

नया सिम लेने पर क्या होगा?

अगर आप रिलायंस जियो का नया सिम लेकर रिलायंस जियो के किसी खास ऑफर की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको बता दें कि इसमें आपको कोई खास फायदा नहीं होगा। उल्टा आपको नया सिम लेने पर पुराने सिम के मुकाबले महंगा प्लान मिलेगा। दरअसल, प्लान तो नए और पुराने सभी ग्राहकों के लिए एक ही हैं, लेकिन नया सिम लेने पर आपको जियो प्राइम की मेंबरशिप भी लेनी होगी, जिसके लिए आपको 99 रुपए का भुगतान करना होगा। इस तरह से देखा जाए तो नई जियो सिम लेना फायदेमंद नहीं है।

किन ग्राहकों को नए सिम से नहीं होगा नुकसान?

किन ग्राहकों को नए सिम से नहीं होगा नुकसान?

अगर आप पहले से ही रिलायंस जियो के ग्राहक हैं तो आपने जियो प्राइम की मेंबरशिप भी जरूर ली होगी। अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्होंने रिलायंस जियो का सिम तो लिया है, लेकिन जियो प्राइम की मेंबरशिप नहीं ली है तो आपको नई जियो सिम लेने पर भी कोई नुकसान नहीं होगा। हालांकि, नई सिम लेने का आपको कोई फायदा भी नहीं होगा, क्योंकि दोनों ही सूरतों में जब तक आप जियो प्राइम की मेंबरशिप नहीं लेंगे, तब तक आप रिलायंस जियो के शानदार ऑफर्स का फायदा नहीं उठा सकेंगे।

पुराने सिम वाले ग्राहकों को क्या है फायदा?

पुराने सिम वाले ग्राहकों को क्या है फायदा?

रिलायंस जियो के जिन ग्राहकों ने जियो प्राइम की मेंबरशिप ली है, उन्हें तो जियो के सभी शानदार ऑफर मिलेंगे। मौजूदा समय में रिलायंस जियो धन धना धन ऑफर के तहत महज 399 रुपए में 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 1 जीबी डेटा दे रहा है। यानी करीब 133 रुपए में आपको एक महीने तक सारी सुविधाएं मिलेंगी, जो अन्य कंपनियों से काफी सस्ता प्लान है। वहीं अगर आपने जियो प्राइम की मेंबरशिप नहीं ली है तो आपको ये फायदे नहीं मिल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+