खत्म हो जाएगा JIO का बंपर ऑफर, 2599 रुपए कैशबैक पाने का आखिरी मौका
नई दिल्ली। जियो ने हाल ही में एक ऐसा कैशबैक ऑफर लॉन्च किया, जिसने बाकी की टेलिकॉम कंपनियों की कमर तोड़कर रख दी। जियो के 399 रुपए के रिचार्ज पर कंपनी ने 2599 रुपए कैशबैक देने का ऑफर लॉन्च किया। इस ऑफर की डिमांड इतनी बढ़ी कि कंपनी को इसकी डेडलाइन को बढ़ानी पड़ी। रिलायंस जियो ने इस प्लान को पहले 25 नवंबर तक के लिए शुरू किया था, लेकिन लोगों की डिमांड इतनी बढ़ी कि इसे 15 दिसंबर तक के लिए जारी रखा गया है। ऐसे में अगर आप भी इस बंपर प्लान का फायदा उठाकर 399 के रिचार्ज पर 2599 रुपए का कैशबैक पाना चाहते हैं तो आपके पास ये आखिरी मौका है। कल यानी 15 दिसंबर को बंपर कैशबैक ऑफर खत्म हो रहा है। ऐसे में इस आखिरी मौके को न छोड़ें और इस प्लान का फायदा उठाएं..

जियो का बेहतरीन रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो के इस बेहतरीन प्लान में यूजर्स को 399 या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर 2599 रुपए तक का कैशबैक मिल रहा है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए 400 कैशबैक और बाकी के गिफ्ट वाउचर ऑफर कर रही है। आपको बता दें कि ये रिचार्ज ऑफर केवल ऑनलाइन रिचार्ज करने पर ही उपलब्ध है।

क्या है रिलायंस जियो का कैशबैक ऑफर
जियो ने अपने प्राइम मेंबर्स के लिए ये कैशबैक ऑफर पेश किया। जिसके तहत 399 या उससे अधिक के रिचार्ज पर 400 रुपए का कैशबैक मिल रहा है। ये 400 रुपए क कैशबैक यूजर्स को 8 किस्तों में मिल रहा है। कंपनी यूजर को 50-50 रुपए के 8 वाउचर दे रही है, ये 8 वाउचर रिचार्ज डिस्काउंट के तौर पर मिलेंगे। यानी आपको अगले रिचार्ज पर 399 रुपए की जगह 349 रुपए ही देना होगा। ये अगले 8 महीनों तक होगा।

बाकी के पैसे शॉपिंग वाउचर के तौर पर
इस ऑफर के तहत यूजर को 400 रुपए का किस्तों में रिचार्ज वाउचर के साथ-साथ शॉपिंग के वाउचर मिल रहे हैं। 400 रुपये के कैशबैक के बाद यूजर के मोबाइल वॉलेट में 300 रुपए मिलेंगे। इसके साथ इसके साथ यूजर को 1,000 रुपए का ट्रैवल वाउचर मिलेगा। साथ ही जियो अपने यूजर्स को 500 रुपए के ट्रेंड्स वाउचर भी दे रहा है। इसके अतिरिक्त जियो यूजर्स को 399 रुपए का AJIO वाउचर भी मिलेगा।

केवल जियो एप पर मिलेगा ऑफर
जियो का ये ऑफर केवल जियो माई एप या फिर जियो के वेबसाइट के जरिए रिचार्ज करने पर मिलेगा। लेकिन अगर आप किसी दूसरे डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं तो आपको न्यूजियो प्रोमोकोड के साथ रिचार्ज करवाना होगा। इसके लिए अलग-अलग मोबाइल वॉलेट कंपनियां अलग-अलग ऑफर दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications