रिलायंस जियो ने पहली बार कमाया मुनाफा, 3 महीने में हुआ 504 करोड़ का फायदा

Recommended Video

      Jio को हुआ ₹ 504 cr का Profit, Mukesh Ambani हुए खुश | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्लीः रिलायंस जियो लॉन्च होने के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब रिलायंस जियो ने मुनाफा कमाया है। दिसंबर(अक्टूबर-दिसंबर तिमाही) की तिमाही में रिलायंस जियो ने 504 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। बतां दें, साल 2017 सितंबर की तिमाही में रिलायंस जियो को 271 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। रिलायंस जियो के कमर्शियल ऑपरेशन की ये दूसरी तिमाही है, ये तिमाही रिलायंस जियो के लिए खुशखबरी लाई है।

      Reliance Jio reports first ever net profit of ₹ 504 cr.

      पहली बार मुनाफा कमाने के बारे में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का कहना है कि , '' रिलायंस जियो के मजबूत वित्तीय नतीजे उसके कारोबार की ठोस बुनियाद, दक्षता और सही रणनीतिक फैसलों को दर्शाते हैं। जियो ने दिखाया है कि वह अपने मजबूत ग्रोथ को जारी रख सकती है।''

      रिलायंस जियो ने अपने बयान में कहा है कि 31 दिसंबर, 2017 तक उसके ग्राहकों की संख्या 16.01 करोड़ थी। दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 16.2 फीसदी बढ़कर 9,423 करोड़ रुपये रहा है।

      दिसंबर तिमाही में कंपनी की ऑपरेशनल इनकम इससे पिछली तिमाही की तुलना में 11.9% बढ़कर 6,879 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। कंपनी का मुनाफा इससे पिछली तिमाही की तुलना में 82.1 प्रतिशत बढ़कर 2,628 करोड़ रुपये रहा. तिमाही दर तिमाही के आधार पर कंपनी का ऑपरेशनल मार्जिन सुधरकर 38.2% हो गया है।

      बता दें, रिलायंस जियो बेहद प्रतिस्पर्धी दूरसंचार बाजार में सितंबर 2016 में आई थी, शुरुआती छह महीने तक कंपनी ने मुफ्त वॉयर और डेटा सेवा उपलब्ध कराई थी। इस रणनीति से कंपनी करोड़ों ग्राहक जोड़ पाई थी। कंपनी ने दावा किया है कि 1 दिसंबर, 2017 तक उसके ग्राहकों की संख्या 16.01 करोड़ हो गई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+