Jio का 100 फीसदी कैशबैक ऑफर, रिचार्ज कराने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स को एक और तोहफा दिया है। दरअसल, जियो ने अपने 'गेट मोर देन 100 पर्सेंट कैशबैक ऑफर' की अवधि को एक बार फिर बढ़ा दिया है। अभी तक इस ऑफर की अवधि 15 मार्च ही थी लेकिन अब जियो ने इस ऑफर की अंतिम अवधि बढ़ाकर 31 मार्च कर दी है। आइए जानते हैं जियो इस ऑफर में यूजर्स को क्या ऑफर कर रहा है।

क्या है ये कैशबैक ऑफर

क्या है ये कैशबैक ऑफर

अगर आप 31 मार्च से पहले अपने जियो नंबर पर 398 रुपये या उससे ज्यादा का रिचार्ज कराते हैं तो जियो आपको कुछ शर्तों के साथ 799 रुपये का कैशबैक देगा। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको माय जियो एप, jio.com, जियो स्टोर या कुछ ई-वालेट कंपनी जैसे- पेटीएम, मोबीक्विक, फोनपे, अमेजन पे, फ्रीचार्ज आदि से रिचार्ज करा सकते है।

जियो देगा 400 रुपये कैशबैक

जियो देगा 400 रुपये कैशबैक

ये कैशबैक आपको 2 चरणों में मिलेगा। पहला 100 फीसदी कैशबैक आपको जियो देगा जबकि दूसरा 100 फीसदी कैशबैक आपको ई-वालेट कंपनी से मिलेगा। सबसे पहले जब आप 399 रुपये का रिचार्ज कराएंगे तो जियो आपको 100 फीसदी कैशबैक यानी 400 रुपये का कैशबैक देगा। ये कैशबैक आपको 50-50 रुपये के 8 वाउचर के रुप में मिलेंगें। इस कैशबैक को आप अगले 8 रिचार्ज पर भुना सकते हैं।

MobiKwik देगा अगला 100 फीसदी कैशबैक

MobiKwik देगा अगला 100 फीसदी कैशबैक

जियो से 400 रुपये कैशबैक लेने के बाद आपको अगला 100 फीसदी मोबीक्विक से मिलेगा। इसके लिए शर्त ये है कि आपको अपने जियो नंबर को मोबीक्विक से रिचार्ज कराना होगा। मोबीक्विक से 399 रुपये का रिचार्ज कराते ही आपको 399 रुपये का ही कैशबैक भी मिलेगा। ये कैशबैक सुपर कैश होगा। अगर आप मोबीक्विक यूजर्स नहीं है तो परेशना न हो अन्य ई-वालेट कंपनियां भी आपको कैशबैक ऑफर दे रही है।

PhonePe से 75 रुपए का कैशबैक

PhonePe से 75 रुपए का कैशबैक

फोन का इस्तेमाल करके आपको 75 रुपए तक का कैशबैक मिल सकता है। अगर कोई नया यूजर फोन पे वॉलेट का इस्तेमाल करते हुए रिलायंस जियो का 399 रुपए का रिचार्ज कराता है तो उसे 75 रुपए का कैशबैक मिलेगा। वहीं दूसरी ओर, अगर कोई पुराना यूजर फोन पे के जरिए भुगतान करता है तो उसे 30 रुपए का कैशबैक मिलेगा।

Paytm से मिलेगा 50 रुपये का कैशबैक

Paytm से मिलेगा 50 रुपये का कैशबैक

अगर आप नए जियो यूजर्स हैं और पेटीएम से रिचार्ज कराते हैं तो आपको 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके लिए आपको रिचार्ज करते समय NEWJIO कोड डालना होगा। वहीं अगर पुराने जियो यूजर्स हैं तो आपको 20 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके लिए आपको PAYTMJIO कोड डालना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+