Reliance Jio: एयरटेल-वोडा आइडिया के बाद Jio ने दिया झटका, बढ़ाए प्रीपेड रिचॉर्ज प्लान के दाम
Reliance Jio: एयरटेल-वोडा आइडिया के बाद Jio ने दिया झटका, बढ़ाए प्रीपेड रिचॉर्ज प्लान के दाम
नई दिल्ली, 28 नवंबर। आम जनता पर महंगाई की चौतरफा मार पड़ रही है। खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं अब फोन पर बात करना और इंटरनेट चलाना भी महंगा हो गया है। टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान को महंगा कर दिया है। पहले एयरटेल( Airtel) ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान को महंगा कर दिया तो इसके बाद वोडाफोन-आइडिया( Vodafone-Idea) ने अपने प्रीपेड ग्राहकों को झटका देते हुए सभी रिचार्ज प्लान को महंगा कर दिया। जहां एयरटेल और वीआई के यूजर्स को झटका मिला तो वहीं अब रिलायंस जियो( Reliance Jio) ने भी अपने ग्राहकों को बड़ा जोर का झटका दिया है।
Recommended Video

जियो ने दिया जोर का झटका
सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान से ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाले टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो( Reliance Jio) ने अपने प्लान महंगे कर दिए हैं। रिलायंस जियो ने रविवार को अपने सभी प्रीपेड रिचार्ज प्लान के दाम 20 फीसदी तक बढ़ाने का फैसला किया। कंपनी के इस ऐलान के बाद अब जियो के ग्राहकों को भी महंगे रिचार्ज की मार झेलनी पड़ेगी।

1 दिसंबर से लगेगा महंगाई का झटका
रिलायंस जियो ने आज अपने प्रीपेड प्लान के दाम में बढ़ोतरी का ऐलान कियाष जियो ने प्रीपेड रिचार्ज के दाम 20 फीसदी तक बढ़ा दिए हैं. नए टैरिफ प्लान 1 दिसंबर से लागू होंगे। वहीं एयरटेल ने भी 26 नवंबर से अपने प्रीपेड प्लान 25 फीसदी तक बढ़ा दिए थे, जबकि वोडाफोन-आइडिया ने 25 नवंबर से अपने प्लान को महंगा कर दिया।

कितना महंगा हुआ प्लान
जियो के प्लान पहले से 20 फीसदी तक महंगे हो गए हैं। यानी 1 दिसंबर से आपको जो प्लान 75 रुपए में मिल रहा था, वो 91 रुपए में मिलेगा। वहीं जो प्लान 129 रुपए में मिल रहा था, अब वो 155 रुपए में मिलेगा। इसके अलावा 1 साल की वैधता वाला जो प्लान अब तक 2399 रुपए में मिल रहा था, अब वो 2879 रुपए में मिलेगा। यानी जियो ने अपने प्लान में न्यूनतम 31 रुपए से 480 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं एयरटेल और वीआई ने अपने प्लान में अधिकतम लगभग 500 रुपए तक की बढ़ोतरी की है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications