Reliance Jio का नया धमाकेदार ऑफर, 398 के रिचार्ज पर पाएं 700 रुपये का कैशबैक

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए एक और धमाकेदार कैशबैक ऑफर लॉन्च किया है। जियो के नए ऑफर के मुताबिक जियो प्राइम यूजर्स को अब 398 रुपये या उससे ज्यादा के रिचार्ज कराने पर 700 रुपया का बंपर कैशबैक मिलेगा। जियो ने इस ऑफर का नाम 'मोर दैन 100 परसेंट कैशबैक' दिया है। जियो का यह कैशबैक ऑफर आज, 16 जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी, 2018 तक चलेगा।

ऑनलाइन रिचार्ज कराने पर मिलेगा कैशबैक

ऑनलाइन रिचार्ज कराने पर मिलेगा कैशबैक

रिलायंस जियो के इस कैशबैक ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको अपने जियो नंबर पर ऑनलाइन रिचार्ज कराना होगा। रिचार्ज कराते ही आपके ई-वालेट में 300 रुपये कैशबैक में आ जाएंगे। इसके अलावा यूजर्स को जियो ऐप पर 50-50 रुपये के 8 कैशबैक वाउचर मिलेंगे। अगली बाद जब आप अपने जियो नंबर में रिचार्ज कराएंगे तो इन वाउचर्स को यूज करके उसका लाभ उठा सकते हैं।

इस ई-वालेट पर मिलेगा 300 रुपये का कैशबैक

इस ई-वालेट पर मिलेगा 300 रुपये का कैशबैक

बता दें कि आपको अपने जियो नंबर पर रिचार्ज करने पर ई-वालेट में 300 रुपये का कैशबैक तभी मिलेगा जब आपने मोबिक्विक से रिचार्ज कराया होगा। रिचार्ज कराते समय आपको JIOGIFT कोड डालना होगा। रिचार्ज होते ही आपके मोबिक्विक ई-वालेट में 300 रुपये का कैशबक आ जाएगा।

Paytm यूजर्स को भी मिलेगा कैशबैक

Paytm यूजर्स को भी मिलेगा कैशबैक

इसके अलावा यदि आप पेटीएम से रिजार्ज कराते हैं तो आपको 50 रुपये का कैशबक ऑफर मिलेगा। इसके लिए आपको रिचार्ज करते समय NEWJIO कोड डालना होगा। बता दें कि यह कोड सिर्फ उन्हीं यूजर्स के लिए है जो पेटीएम से पहली बार जियो में रिचार्ज करा रहे हैं। अगर आप पुराने यूजर्स हैं तो आपको रिचार्ज करते समय PAYTMJIO कोड डालना होगा। ऐसा करने पर आपको 30 रुपये कैशबैक मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+