रिलायंस जियो का बड़ा धमाका प्लान, 2.46 रुपए में हर रोज पाइए 2 जीबी डेटा
नई दिल्ली। मोबाइल इंटरनेट की दुनिया में क्रांति लाने के लिए रिलायंस जियो को जाना जाता है। जिस तरह से रिलायंस जियो ने सस्ते इंटरनेट की शुरुआत की उसकी वजह से तमाम प्रतिद्वंदियों को अपनी कीमतें कमजोर करने के लिए मजबूर किया। रिलायंस जियो अपने चौथे वर्ष में हैं और इसके साथ ही जियो ने लोगों को और भी सस्ता डेटा देने का फैसला लिया है। अपने यूजर्स को सस्ते प्लान देने के लिए रिलायंस जियो ने नई स्कीम की शुरुआत की है। हाल ही में टैरिफ दरों में बढ़ोतरी की गई थी, बावजूद इसके जियो अपने ग्राहकों को सबसे सस्ते प्लान देने में सफल रहा है।

सबसे सस्ता प्लान
अपने ग्राहकों को रिलायंस 1.5 जीबी डेटा हर रोज महज 199 रुपए के शुल्क पर दे रहा है। वहीं अन्य कंपनियों की बात करें तो एयरटेल व वोडाफोन 249 रुपए में 1.5 जीबी डेटा दे रहे हैं। अधिक डेटा इस्तेमाल करने वालों के लिए जियो 251 रुपए का प्लान लेकर आया है जिसके तहत ग्राहकों को 2 जीबी डेटा हर दिन दिया जा रहा है। इस टैरिफ प्लान की अवधि 51 दिन की है। मौजूदा परिस्थिति में जियो का यह प्लान सबसे सस्ता प्लान है।

कॉलिंग सुविधा नहीं
रिलायंस जियो कई तरह के डेटा प्लान दे रहा है, जिसमे 6 जीबी प्रति दिन तक डेटा दिया जा रहा है। लेकिन 251 रुपए का प्लान जिसे जियो क्रिकेट प्लान के नाम से भी जाना जाता है, उसमे हर रोज 2 जीबी की सुविधा दी जा रही है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि 251 रुपए के प्लान में आपको कॉलिंग नहीं दी जा रही है। ना ही इस प्लान में आप मैसेज भेज सकते हैं। ऐसे में इस योजना के तहत महज 2.46 रुपए में एक जीबी का डेटा मिल रहा है।

मिलेगा 3.5 जीबी डेटा
मान लीजिए अगर कोई जियो यूजर 399 रुपए का प्लान इस्तेमाल कर रहा है और वह 251 रुपए का प्लान भी रिचार्ज करा लेता है तो उसे हर रोज 3.5 जीबी डेटा मिलेगा। 251 रुपए के प्लान की अवधि 51 दिन है जबकि 399 रुपए के प्लान की अवधि 56 दिन की है। यानि आप किसी भी मौजूदा प्लान के साथ 251 रुपए के प्लान को रिचार्ज करा सकते हैं और अधिक डेटा का मजा ले सकते हैं। रिलायंस यूजर्स को इस प्लान को रिचार्ज कराने के लिए माइ जियो एप पर जाना होगा, जहां से वह इसे रिचार्ज कर सकते हैं।
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications