दिवाली पर Jio की सौगात, ग्राहकों को दिया Gift Card का तोहफा
दिवाली से पहले रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए एक और शानदार ऑफर लेकर आया है। जियो ने दिवाली के मौके पर Jio Phone Gift Card लॉन्च किया है। ये गिफ्ट कार्ड खासतौर से उन लोगों के लिए है जो जियो मॉनसून हंगामा एक्सचेंज ऑफर के तहत फर्स्ट जेनरेशन स्मार्ट फीचर फोन खरीदना या गिफ्ट करना चाह रहे हैं।

नई दिल्ली। दिवाली से पहले रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए एक और शानदार ऑफर लेकर आया है। जियो ने दिवाली के मौके पर Jio Phone Gift Card लॉन्च किया है। ये गिफ्ट कार्ड खासतौर से उन लोगों के लिए है जो जियो मॉनसून हंगामा एक्सचेंज ऑफर के तहत फर्स्ट जेनरेशन स्मार्ट फीचर फोन खरीदना या गिफ्ट करना चाह रहे हैं। इस गिफ्ट कार्ड को आप दीवाली के मौके पर अपने परिवार या दोस्तों को गिफ्ट कर सकते हैं।

जियो ने लॉन्च किया शानदार 'गिफ्ट कार्ड'
रिलायंस जियो गिफ्ट कार्ड की सबसे खास बात ये है कि इसके जरिये आपको जियो फोन काफी कम कीमत पर मिल जाएगा। इसके जरिये आप जियो का जियोफोन मॉनसून हंगामा ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इस गिफ्ट कार्ड की कीमत मात्र 1,095 रुपये हैं। इसमें आप मॉनसून हंगामा ऑफर के तहत अपना पुराना जियो फोन 501 रुपये में बदल सकते हैं। बाकी बची 594 रुपये की राशि को आप रिचार्ज में इस्तेमाल कर सकते हैं।

यहां खरीदें जियो का दिवाली गिफ्ट पैक
बकाया धनराशि को जियो फोन में 99 रुपये के रिचार्ज के जरिये इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको बता दें कि जियो फोन की कीमत 1,499 रुपये हैं। ये राशि सिक्योरिटी डिपॉजिट है जो तीन साल बाद ग्राहकों को वापस मिल जाएगी। ये गिफ्ट कार्ड ग्राहक अमेजन वेबसाइट या रिलायंस जियो के ऑफलाइन स्टोर पर जाकर खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि इस गिफ्टा कार्ड को न तो वापस किया जा सकता है और न ही इसका रिफंड मिलेगा।

बकाया राशि से 6 बार होगा रिचार्ज
जियो के 99 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की बात करें तो ग्राहकों को इसमें अनलिमिटेड लोकर, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा है। साथ ही रोदाना 500MB 4G डाटा और 300 एसएमएस मिलते हैं। ये पैक 28 दिनों के लिए है। गिफ्ट कार्ड की बकाया धनराशि से ग्राहक इस रिचार्ज को 6 बार तक करा सकते हैं। अभी हाल ही में जियो ने एक सेलिब्रेशन पैक भी निकाला था, जिसमें ग्राहकों को 8GB डाटा मुफ्त दिया जा रहा है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications