Reliance Jio: जियो यूजर्स के लिए गुड न्यूज, प्रीपेड प्लान के साथ Cashback का ऑफर

Reliance Jio: जियो यूजर्स के लिए गुड न्यूज, प्रीपेड प्लान के साथ Cashback का ऑफर

नई दिल्ली, 28 सितंबर। Reliance Jio recharge Plan. रिलायंस जियो के करोड़ों खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। जियो रिचार्ज प्लान के साथ यूजर्स को अब कैशबैक का ऑफर मिलेगा। टेलीकॉम कंपनी ने प्रीपेड प्लान पर शानदार ऑफर पेश किया है। कंपनी ने अपने कुछ चुनिंदा प्लान के साथ कैशबैक ऑफर पेश किया है। कंपनी कुछ खास प्लान के साथ ग्राहकों को 20 फीसदी का कैशबैक ऑफर किया है। जियो ने अपने तीन प्रीपेड प्लान 249 रुपए, 555 रुपए और 599 रुपए के प्लान के साथ कैशबैक का ऑफर लेकर आई है।

 जियो रिचार्ज ऑफर

जियो रिचार्ज ऑफर

रिलायंस जियो ने अपने कुछ चुनिंदा रिचार्ज प्लान पर कैशबैक ऑफर पेश किया है। जियो के इन प्लान के साथ लोगों को 20 पर्सेंट का कैशबैक मिल रहा है। हालांकि कैशबैक के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं, जिनका पालन करने के बाद ही आपको इस ऑफर का लाभ मिलेगा। इस कैशबैक का लाभ उठाने के लिए आपको रिचार्ज माईजियो ऐप के जरिए ही करना होगा। आप चाहे तो जियो की वेबसाइट से भी कर सकते हैं। ये ऑफर 249, 555, 599 रुपए वाले प्लान के साथ मिलता है।

 कैसे मिलेगा कैशबैक

कैसे मिलेगा कैशबैक

इन तीन रिचार्ज प्लान के साथ कैशबैक का ऑफर मिल रहा है, जिसके लिए आपको जियो की आधिकारिक वेबसाइट या MyJio ऐप स रिचार्ज करवाना होगा। रिचार्ज के बाद कैशबैक अमाउंट आपके वॉलेट में जमा कर दिए जाएंगे, जिसे आप बाद में रिचार्ज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या है इन प्लान में खास

क्या है इन प्लान में खास

अगर इन प्लान्स की बात करें तो 249 रुपए वाले रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2जीबी डेटा का ऑफर मिलता है। वहीं किसी भी नेवर्क पर वॉइन कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं 555 रुपए वाले प्लान में 20 फीसदी कैशबैक के साथ रोजाना 1.5 जीबी डेटा 84 दिनों के लिए मिलती है। जबकि 599 वाले प्लान में 20 फीसदी कैशबैक के साथ रोजाना 2जी डेटा मिलती है। प्लान की वैधता 84 दिनों की है। रोजाना 100 SMS का ऑफर भी मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+