रिलांयस जियो ने बनाया विश्व-रिकार्ड, 26 दिन में बनाए 1.6 करोड़ कस्टमर्स
नई दिल्ली। टेलीकॉम सेक्टर में ऑफर्स का पिटारा खोल देने वाली कंपनी रिलायंस जियो ने अब अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। जी हां रिलायंस जियो ने शुरुआत के पहले महीने में ही 1.6 करोड़ ग्राहक बना लिए हैं।

इसे लेकर कंपनी का कहना है कि ''यह अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड है क्योंकि उसने यह उपलब्धि दुनिया की किसी भी अन्य दूरसंचार कंपनी या स्टार्टअप से ज्यादा तेजी से हासिल की है चाहे वह फेसबुक हो, वाट्सऐप या स्पाइक हो।''
आपको बता दें कि रिलायंस जियो ने 4G सेवाओं की शुरुआत औपचारिक रूप से 5 सितंबर को की थी। कंपनी का कहना है कि उसने 26 दिनों में ही 1.6 करोड़ से अधिक कस्टमर हासिल किए हैं।
कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि ''हमें खुशी है कि लोग इस बात को समझ रहे हैं और हमारी सेवाओं का पूरा इस्तेमाल कर रहे हैं। जियो का उद्देश्य इंटरनेट की ताकत से हर इंडियन को मजबूत बनाना है।'' गौरतलब है कि रिलायंस जियो इन दिनों 'वेलकम ऑफर' की पीरियड में चल रही है जिसके तहत उसकी सारी सेवाएं इस दिसंबर तक बिल्कुल मुफ्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications