Reliance Jio Diwali Offer: दिवाली से पहले जियो का धमाकेदार प्लान, लॉन्च किया 'ऑल-इन-वन' प्लान, 504जीबी डेटा के साथ मिलेंगे बेहतरीन लाभ

Reliance Jio Diwali Offer: दिवाली से पहले जियो का धमाकेदार प्लान, लॉन्च किया 'ऑल-इन-वन' प्लान, 504जीबी डेटा के साथ मिलेंगे बेहतरीन लाभ

नई दिल्ली। Reliance Jio all in All plan, रिलायंस जियो ने दिवाली से पहले अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन प्लान पेश किया है। जियो ने नया ऑल इन वन ( All In Plan) पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को बेहतरीन डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। जियो ने अपने यूजर्स के लिए ये खास प्लान पेश किया है। सबसे खास बात यह है कि इन प्लान्स के साथ यूजर्स को सालभर की वैधता भी मिलती है।

 जियो का बेहतरीन प्लान

जियो का बेहतरीन प्लान

रिलायंस जियो ने ऑल इन वन प्लान पेश किया है। इस कैटेगरी के तहत जियो ने तीन नए प्लान पेश किए हैं। इन प्लान में यूजर्स को साल भर की वैधता मिलती है। वहीं भरपूर डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। इस प्लान्स की शुरुआत 1001 रुपए से लेकर 1501 रुपए के बीच होती है। अगर आप जियो फोन इस्तेमाल करते हैं तो आपको इस प्लान को रिचार्ज करवाने पर 504 जीबी डेटा मिलेगा। जियो ने ऑल इन वन प्लान के तहत 1001, 1301 और 1501 रुपए वाले तीन प्लान पेश किए हैं। आइए जानें तीनों प्लान्स के लाभ...

1001 रुपए वाले प्लान में क्या है खास

1001 रुपए वाले प्लान में क्या है खास

जिय़ो ने ऑल इन वन प्लान के तहत 1001 रुपए से प्लान की शुरुआत की है। ये प्लान जियो फोन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। जियो फोन यूजर्स अगर 1001 रुपए वाले इस प्लान को रिचार्ज करवाते हैं तो उन्हें सालभर की वैधता के साथ 49GB डेटा रोजाना 100 SMS की सुविधा मिल रही है। वहीं जियो टू जियो फोन पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है, जबकि बाकी दूसरे नेटवर्क पर 12000 मिनट की कॉलिंग मिलती है।

 क्या 1301 रुपए वाले प्लान में खास

क्या 1301 रुपए वाले प्लान में खास

इसके अलावा ऑन इन वन प्लान में जियो ने 1301 रुपए वाला प्लान पेश किया है। इस प्लान में जियो यूजर्स को 1 साल की वैलिडिटी के साथ 164GB डेटा का लाभ मिलता है। वहीं रोजाना 100 SMS की सुविधा के साथ-साथ जियो टू जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। वहीं अन्य नेटवर्क पर 12000 मिनट मिलते हैं। साथ ही जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता है।

 1501 रुपए वाले प्लान में क्या है खास

1501 रुपए वाले प्लान में क्या है खास

1501 रुपए वाले प्लान में जियो यूजर्स को 365दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस वैधता के दौरान यूजर्स को 504GB डेटा का लाभ मिलता है। वहीं यूजर्स को रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है। इस प्लान के साथ यूजर्स को रोजाना 1.5 जीबी डेटा मिलता है। वहीं जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+