रेवेन्यू के मामले में दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बनी रिलायंस जियो, वोडाफोन को छोड़ा पीछे
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस जियो इंफोकॉम रेवेन्यू के मामले में देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है। वोडाफोन को पीछे छोड़ते हुए रिलायंस जियो ने ये मुकाम हासिल किया है। अब रिलायंस जियो से आगे रेवेन्यू शेयर में नंबर एक भारती एयरटेल ही है। हालांकि रिलायंस जियो का रेवेन्यू शेयर जिस तेजी से बढ़ा है वह भारती एयरटेल के बेहद करीब पहुंच गई है। रिलायंस जियो ने अपनी 4जी सेवाओं के जरिए अप्रैल से जून 2018 के बीच तिमाही में 22.4 फीसदी का रेवेन्यू शेयर हासिल किया है।

जियो के रेवेन्यू मार्केट शेयर में 2.53 फीसदी की बढ़ोतरी
रिलायंस जियो इंफोकॉम ने दो साल पहले 4जी सर्विस मार्केट में एंट्री की, इस दौरान कंपनी ने अपनी परफॉर्मेंस की बदौलत तेजी से ग्राहकों में अपनी पकड़ मजबूत की। इसी का असर है कि अप्रैल से जून के बीच तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू मार्केट शेयर (आरएमएस) में 253 बेसिस प्वाइंट्स यानी 2.53 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की ओर से जारी फाइनेंशियल डाटा से इस बात की जानकारी सामने आई है।

नंबर एक भारतीय एयरटेल के बाद दूसरे नंबर पहुंची रिलायंस जियो
ट्राई की ओर से जारी किए डाटा के मुताबिक अब तक दूसरे नंबर पर रहे वोडाफोन इंडिया को जून तिमाही में नुकसान हुआ है। वोडाफोन इंडिया का आरएमएस जून की तिमाही में 175 बेसिस प्वाइंट्स यानी 1.75 फीसदी की गिरावट के साथ 19.3 फीसदी रह गया है। वहीं कुमारमंगलम बिड़ला के नेतृत्व वाले आइडिया सेल्युलर का आरएमएस 106 बेसिस प्वाइंट्स यानी 1.06 फीसदी की कमी के साथ 15.4 फीसदी रह गया।

RMS में पहले IDEA फिर VODAFONE को छोड़ा पीछे
दूसरी ओर एयरटेल का रेवेन्यू मार्केट शेयर भी जून तिमाही में 12 बेसिस प्वाइंट्स यानी 0.12 फीसदी की कमजोरी के साथ अभी 31.7 फीसदी पर मौजूद है। बता दें कि रिलायंस जियो ने मार्च तिमाही में रेवेन्यू मार्केट शेयर के मामले में आइडिया को पीछे छोड़ा था। इसके बाद जून तिमाही में कंपनी ने वोडाफोन इंडिया को पीछे छोड़ दिया। ऐसा माना जा रहा है कि आगे भी रिलायंस जियो रेवेन्यू मार्केट शेयर बढ़ेगा।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications