Jio का बंपर धमाका, FREE में मिलेगा रोजाना 2GB एक्स्ट्रा डेटा और भी बहुत कुछ

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने लॉकडाउन के बीच अपने यूजर्स को राहत दी है। जियो ने अपने यूजर्स को बड़ी खुशखबरी देते हुए रोजाना 2GB फ्री डेटा एक्सट्रा देने का ऑफर दिया है। इस प्लान के साथ यूजर्स को रोजाना 2जीबी डेटा फ्री में मिलेगा। वहीं जियो का सालाना प्लान भी खूब धूम मचा रहा है। जिय़ो ने यूजर्स को फ्री में 2GB एक्स्ट्रा डेली डेटा देने का ऑफर दिया है, लेकिन इसका फायदा यूजर्स को मौजूदा प्लान के साथ मिलेगा। आइए जानें इस ऑफर के बारे में विस्तार से....

 जियो का बंपर प्लान

जियो का बंपर प्लान

जियो ने अपने यूजर्स के लिए बेहतरीन प्लान पेश किया है। इस प्लान के तहत कंपनी ने एक बार फिर से 2जीबी डेली डेटा बेनिफिट ऑफर को बढ़ाया है। कंपनी ने इसे पहले मार्च के आखिर में यूजर्स के अकाउंट में क्रेडिट किया था। अब इसे एक बार फिर से बढ़ाया गया है। टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक जियो ने यूजर्स को चार दिन की वैलिडिटी के साथ रोज 2जीबी एक्स्ट्रा डेटा फ्री में देने का ऑफर पेश किया है।

मिलेगा 2जीबी डेटा FREE

मिलेगा 2जीबी डेटा FREE

जियो ने इस ऑफर को इस बार फिर से बढ़ाते हुए आपके जियो अकाउंट में 2जीबी डेटा क्रेडिट करना शुरू कर दिया है। 27 अप्रैल से अकाउंट में क्रेडिट जियो डेटा पैक के तहत कंपनी हर दिन 2जीबी एक्स्ट्रा डेटा दे रही है।ये डेटा आपके अकाउंट में 27 अप्रैल क्रेडिट करना शुरू हो गया है। वहीं कुछ यूजर्स को 28 अप्रैल को ये फ्री डेटा मिला है। इस फ्री डेटा की वैधता 4 दिनों की है। इस प्लान को साधारण भाषा में समझाते है। मान लीजिए कि आपने जियो का 599 रुपए वाला प्लान लिया है, जिसमें आपको रोजाना 1.5 जीबी डेटा मिलता है, लेकिन इस ऑफर के तहत अब आपको 1.5जीबी डेटा के बजाए 4 दिनों तक 3.5जीबी मिलेगा।

 जियो का सालाना प्लान

जियो का सालाना प्लान

आपको बता दें कि जियो ने सालाना पैक पेश किया है। इस प्लान की वैलिडिटी 360 दिन की है। प्लान में यूजर्स को कुल 350 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा इस पैक में जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए 12,000 मिनट मिलते हैं। इसके साथ इस पैक में 100 एसएमएस रोजाना मिलता है। प्लान की कीमत 4999 रुपए रखी गई है। वहीं इस प्लान में आपको जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+