Reliance AGM: मुकेश अंबानी ने किए कई बड़े ऐलान, बोनस शेयर से लेकर Jio AI क्लाउड वेलकम ऑफर की घोषणा की
RIL Annual General Meeting Mukesh Ambani : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने आज गुरुवार (29 अगस्त) को 47वीं सालाना आम बैठक (AGM) में कई घोषणाएं की हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने जियो ब्रेन और जियो एआई क्लाउड वेलकम ऑफर की घोषणा की है।
मुकेश अंबानी ने कंपनी के 35 लाख शेयरधारकों को शेयरहोल्डर्स को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी उन्हें अपनी बैकबोन मानती है इसलिए शेयरहोल्डर्स के लिए एक पर एक बोनस शेयर जारी किया जाएगा। यानी अब रिलायंस के एक शेयर पर 1 शेयर दिया जाएगा। इसके साथ ही मुकेश अंबानी ने जियो की कई उपलब्धियों और रेवेन्यू के बारे में भी जानकारी दी है।

मुकेश अंबानी ने क्या-क्या अहम घोषणाएं की हैं?
🔴 मुकेश अंबानी ने Jio AI क्लाउड वेलकम ऑफर की घोषणा की है। मुकेश अंबानी ने कहा है कि यह ऑफर इस साल दिवाली से शुरू होगा। इस ऑफर के तहत जियो यूजर्स को 100 जीबी तक का फ्री क्लाउड स्टोरेज दिया जाएगा।
🔴 मुकेश अंबानी ने Jio Brain की शुरुआत की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि Jio में AI अपनाने को और बेहतर बनाने के लिए Jio ऐसे टूल और प्लेटफॉर्म का एक व्यापक सूट विकसित कर रही, जो पूरे AI लाइफसाइकिल को कवर करता है। जिसको हम Jio Brain कहते हैं।
🔴 मुकेश अंबानी ने कहा है कि नौकरियों के लिए नया इंसेटिव बेस्ड इंगेजमेंट मॉडल अपनाया जा रह है। अब रिलायंस नए इंसेटिव बेस्ड इंगेजमेंट मॉडल पर काम कर रही है।
🔴 मुकेश अंबानी ने कहा है कि RIL 5 सितंबर को 1:1 रेशियो में बोनस इश्यू देने पर विचार करेगी। मुकेश अंबानी ने कहा कि मजबूत फाइनेंशियल परफॉर्मेंस को देखते हुए इसका फैसला लिया गया है।
नौकरी में कटौती की खबरों को भी मुकेश अंबानी ने किया खारिज
मुकेश अंबानी ने नौकरियों में कटौती की खबरों को भी खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी कंपनी में वित्त वर्ष 2023-24 में लाखों नौकरियां जोड़ी गई हैं। हमने कुल पिछले साल कुल 1.7 लाख नई नौकरियां दी हैं। इसी के साथ हमारी कंपनी में कुल कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 6.5 लाख से ज्यादा हो गई है। उन्होंने ये भी दावा किया कि आज की तारीफ में रिलायंस ग्रुप देश का सबसे बड़ा नियोक्ता है।












Click it and Unblock the Notifications