रिलायंस जियो ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड, मार्च में डाउनलोड स्पीड रही 18.48 एमबीपीएस
जब से भारतीय टेलिकॉम इंडस्ट्री में रिलायंस जियो ने कदम रखा है, एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बनाने लगा है।
नई दिल्ली। जब से भारतीय टेलिकॉम इंडस्ट्री में रिलायंस जियो ने कदम रखा है, एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बनाने लगा है। अब रिलायंस जियो के खाते में एक नया रिकॉर्ड आया है। ट्राई की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक मार्च माह में सबसे तेज इंटरनेट स्पीड देने के मामले में जियो नंबर वन पर रहा है। मार्च, 2017 में रिलायंस जियो ने अधिकतम 18.48 एमबीपीएस की स्पीड अपने ग्राहकों को उपलब्ध कराई है।

ट्राई ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रिलायंस जियो की डाउनलोड स्पीड 1 अप्रैल को 16.48 एमबीपीएस से बढ़कर 18.48 फीसदी हो गई है। वहीं रिलायंस जियो की प्रतिद्वंदी कंपनी भारती एयरटेल की स्पीड 7.66 एमबीपीएस से घटकर 6.57 एमबीपीएस के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं इस मामले में तीसरे नंबबर वर वोडाफोन है जिसकी डाउनलोड स्पीड 6.14 एमबीपीएस है। जबकि चौथे नंवबर आइडिया नेटवर्क है जिसकी इंटरनेट डाउनलोड स्पीड 5.9 एमबीपीएस से 2.34 एमबीपीएस घट गई है।
वहीं इसके बाद एयरसेल का नंबर आता है जिसकी स्पीड 2.01 एमबीपीएस स्पीड है जोकि सरकारी कंपनी बीएसएनएल के बराबर है जिसकी इंटरनेट स्पीड 1.99 एमबीपीएस के पास रही। ट्राई ने यह इंटरनेट डाउनलोड का डेटा माईस्पीड एप्लीकेशन की मदद से रियल टाइम के आधार पर तय किया है।












Click it and Unblock the Notifications